...और मौके पर फेल हो गई UP Police की बंदूक| Barabanki | Ganga Prime | ABP Ganga
ABP Ganga | 28 Aug 2020 09:33 PM (IST)

बदमाशों से मुठभेड़ में अभी तक आपने यूपी पुलिस की ठांय ठांय सुनी हैं, लेकिन बाराबंकी के पुलिस लाइन ग्राउंड में जो कुछ हुआ, उसे देखने के बाद अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए हैं. मौका था मॉक ड्रिल का, जिसमें जिले के हथियारों और अधिकारियों की मुस्तैदी की परीक्षा थी. जिसमें जिले के आलाधिकारी तो अव्वल दिखे, लेकिन थाना स्तर के अधिकारियों की पोल खुलती दिखाई दी. मॉकड्रिल के दौरान मैदान में अधिकारियों के सामने ज्यादातर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों को बंदूक तक नहीं पकड़नी आई. इसके बाद जब उनसे फायर कराई गई, तो उनकी बंदूकें भी दगा दे गईं. एक ही बंदूक कई-कई राउंड फायर मिस कर गईं. ये मॉक ड्रिल आने वाले त्योहारों में सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने पुलिस लाइन मैदान में कराई थी.