Prayagraj: Ateeq Ahmed की बेनामी और अवैध संपत्ति पर फिर चला बुलडोजर| Ganga Prime
ABP Ganga | 08 Sep 2020 08:41 PM (IST)

प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद की अवैध और बेनामी संपत्ति पर एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अतीक की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाकर वहां हुए निर्माण को जमींदोज कर दिया. करोड़ों की ये बेशकीमती जमीन प्रयागराज के करेली थानाक्षेत्र के आंधीपुर इलाके में मौजूद है. जिसपर गैंगस्टर अतीक अहमद का करीबी असद नाम का एक गुर्गा अवैध तरीके से प्लॉटिंग करा रहा था और 200 से ज्यादा लोगों को जमीनें बेच भी दी गई थी, लेकिन अब विकास प्राधिकरण नगर निगम और राजस्व विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने यहां हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. प्रशासन की हुई इस कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया.