प्रहार (04.10.2019), देखिए फुल शो। ABP Ganga
manishn | 04 Oct 2019 10:30 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के थाने आदर्श थाने हैं...प्रदेश की पुलिस सबसे शालीन पुलिस है... प्रदेश का हर एक पुलिस कर्मी सबसे चौकन्ना पुलिसकर्मी है... पुलिस सिर्फ पुलिस नहीं है... वो सर्व शक्तिमान है... जैसे भगवान कण-कण में विराजमान हैं... भगवान की नज़रों से कोई नहीं बच सकता... उसी तरह प्रदेश की पुलिस भी हर जगह है... पुलिस की नज़रों से भी कुछ नहीं बच सकता... और अपराधी तो बिल्कुल नहीं... हर पुलिस कर्मी के पास आधुनिक हथियार हैं... जो अकेले कइयों से मुकाबला कर सकता है... उसे ठाईं-ठांईं की आवाज़ तो निकालनी ही नहीं पड़ती... शायद! सरकार को ये विश्वास है कि प्रदेश में कहीं भी अपराध हो रहा होगा तो पुलिस उसे रोक लेगी... रोक ना भी पाए तो देख ज़रूर लेगी... कहीं डाका पड़े... चोरी हो रही हो... पुलिस वहां घटना से पहले ही पहुंच जाएगी...