Trending Firecrackers On Car Video: इंटरनेट पर, अच्छे और बुरे दोनों कारणों से वायरल हुआ जा सकता है. अब ये व्यक्ति-व्यक्ति पर डिपेंड करता है कि उसे अपने किन कर्मों की वजह से चर्चा में आना है. अहमदाबाद के कुछ युवकों को अपने स्टंट करने का खामियाजा तब भुगतना पड़ा, जब उनका चलती गाड़ी के ऊपर बैठकर पटाखे फोड़ते हुए एक वीडियो ऑनलाइन देखा गया.
अहमदाबाद के युवकों का चलती कार की छत पर पटाखे फोड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फिर क्या था, गुजरात पुलिस ने इन सबको गिरफ्तार कर लिया और पूरी घटना का वीडियो अहमदाबाद पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट भी कर दिया. वीडियो को '#AhmedabadPolice' हैशटैग के साथ शेयर किया गया है
वीडियो देखिए:
लापरवाही की पुलिस ने दी सज़ा
वीडियो में स्कॉर्पियो, सड़क पर धीमी गति से चलती दिखाई दे रही है और कुछ युवकों को बोनट पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि अन्य को कार की छत से पटाखे जलाते हुए वीडियो में देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से पटाखे जलाने का ये वीडियो वायरल होने के बाद, अहमदाबाद पुलिस ने घटना पर संज्ञान लिया.
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में शामिल इन सभी युवकों को वीडियो में अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगते हुए देखा जा सकता है. उन्हें ये भी कहते हुए देखा जा सकता है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं दोहराएंगे. वीडियो में इन सभी को कान पकड़कर उठक बैठक करते हुए भी देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:
70 साल के दूल्हे और 20 साल की दुल्हन को देख भड़के लोग
