Viral Video: आए दिन हमें कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देख हमें काफी हैरानी होती है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ मजदूर महिलाओं को स्मार्ट तरीके से मेहनत करते देखा जा रहा है.
दरअसल इन दिनों ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं. जिनमें लोगों को दिमाग लगाकर अपने काफी मुश्किल काम को हैरतअंगेज अंदाज में जुगाड़ लगाकर काफी आसानी से करते देखा जाता है. ऐसा ही नजारा हमें हाल ही में वायरल हो रही वीडियो को देखने को मिल रहा है जब सामान ढोने के लिए मजदूर महिलाएं लिफ्ट का इस्तेमाल करते नजर आते हैं.
वीडियो में दिखा ट्विस्ट
वायरल हो रही वीडियो को सोशल मीडिया पर सत्यजीत साहू नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में दो मजदूर महिलाओं को देखा जा सकता है. जो की अपने सिर मिट्टी से भरे टब लिए नजर आ रही हैं. इसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इमारत में मिट्टी ऊपर चढ़ाने के लिए महिलाओं को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. फिलहाल इस वीडियो में आगे एक ट्विस्ट होते देखा जा रहा है.
यूजर्स को भाया वीडियो
वीडियो में हमें मजदूर महिलाएं इमारत में लगी लिफ्ट का इस्तेमाल कर उससे ऊपर जाते देखी जा रही है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'स्मार्ट बने' लिखा हुआ है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक एक लाख 84 हजार से ज्यादा व्यूज और 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वीडियो को देख यूजर्स मजदूर महिलाओं की स्मार्टनेस की सराहना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Video: दुल्हन को देखते ही चौंक गया दूल्हा,