✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Viral video: पत्नी का झगड़ा सड़क पर तमाशा, बीवी ने पत्थर मार-मारकर कूच दी पति की बाइक; वीडियो वायरल

कविता गाडरी   |  10 Apr 2026 05:40 PM (IST)

Video Viral: मामला इस बार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है. यहां पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी ने अचानक बड़े झगड़े का रूप ले लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral video: पत्नी का झगड़ा सड़क पर तमाशा, बीवी ने पत्थर मार-मारकर कूच दी पति की बाइक; वीडियो वायरल

पति पत्नी के झगड़े का वायरल वीडियो

Viral video: घर की लड़ाइयां कई बार सड़क पर तमाशा बन जाती हैं और ऐसा ही एक मामला इस बार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है. यहां पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी ने अचानक बड़े झगड़े का रूप ले लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गुस्से से भरी महिला बीच सड़क पर ही अपने पति की बाइक पर पत्थर बरसती नजर आ रही है. मौके पर मौजूद भीड़ इस पूरे घटनाक्रम को देखती है, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ. जिसके बाद इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पति-पत्नी का झगड़ा बना तमाशा यह घटना बुलंदशहर के खुर्जा इलाके के मंदिर मार्ग की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, बाइक पर जा रहे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो जाता है, जो देखते ही देखते बढ़ गया. बताया जा रहा है कि पति ने गुस्से में बाइक रोक दी और पत्नी से बहस करने लगा. इसके बाद वह बाइक वहीं छोड़कर चला गया. पति के जाने के बाद महिला का गुस्सा और बढ़ गया. वायरल वीडियो में महिला सड़क किनारे खड़ी बाइक को पहले गिराती है और फिर पत्थर उठाकर उस पर लगातार वह वार करने लगती है. आसपास खड़े लोग उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वह नहीं रुकती और बाइक को बुरी तरह नुकसान पहुंचा देती है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Viral Video: रेलवे प्लेटफॉर्म पर बूढ़ी मां को पीठ पर लादे जा रहा था शख्स, वीडियो वायरल हुआ तो तारीफ करने लगे यूजर्स

सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के पीछे रिएक्शन वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है भाभी जी बाइक पर तो दया कर लेती. वहीं दूसरा कमेंट करता है पति अब सावधान हो जाओ. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है घर का झगड़ा सड़क पर तमाशा बन गया. वहीं कुछ लोग कमेंट में लिखते हैं इतने लोग खड़े हैं, किसी ने रोका क्यों नहीं. एक और यूजर कमेंट कर कहता है शुक्र है पत्थर से ही थोड़ा, कुछ और कर देती तो. एक यूजर कमेंट करता है वायरल होने के लिए किया गया है, तो दूसरा कमेंट करता है ऐसी हरकतें समाज पर बोझ है. कुछ यूजर्स ने इसे मजाक के अंदाज में भी लिया तो कई लोगों ने इस झगड़े को गलत और शर्मनाक बताया.

ये भी पढ़ें-Viral Video: बाइक पर जा रही लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे दो लफंगे, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के यूजर्स

Published at: 10 Apr 2026 05:40 PM (IST)
Tags:husband wife fightbulandshahr viral videoTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Viral video: पत्नी का झगड़ा सड़क पर तमाशा, बीवी ने पत्थर मार-मारकर कूच दी पति की बाइक; वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.