पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां का एक युवक ईरान में फंस गया है. युवक के परिजन अब उसकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए परेशान हैं, ईरान में फंसे बेटे की वतन वापसी के लिए परिजन दर-दर मदद की गुहार लगा रहे हैं.

Continues below advertisement

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला 24 वर्षीय वैभव पिछले एक महीने से ईरान के खुर्रम शहर में फंसा हुआ है. वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और दिसंबर 2025 में काम के सिलसिले में ईरान गया था, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते वह एक जहाज पर ही फंस गया.

मंत्री से परिवार के लोगों ने लगाई मदद की गुहार

यह भी बात सामने आई है कि ईरान में वैभव के साथ भारत के 8 अन्य युवक भी उसी जहाज पर मौजूद हैं. परिवार का कहना है कि वैभव के पास इतने आर्थिक संसाधन नहीं हैं कि वह किसी अन्य माध्यम से भारत लौट सके. गुरुवार को वैभव की मां और बहन याचना ने उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात कर बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई. 

Continues below advertisement

मंत्री ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

वैभव के परिवार ने प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात मदद की अपील की है. परिवार मंत्री से अपने बेटे की सुरक्षित वापसी कराने की मांग की है. वहीं, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिवार को आश्वासन दिया है कि वे भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर हर संभव मदद करेंगे.

परिजनों की बढ़ी चिंताएं

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध विराम भले ही हो गया हो, लेकिन ईरान में फंसे भारत के लोगों के परिजनों की चिंताएं लगातार बढ़ी हुई हैं. फिलहाल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव का मदद का भरोसा दिलाया है.उधर, ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल जंग में दो सप्ताह के युद्धविराम का भारत ने स्वागत किया है.