Trending Attempt Of Suicide Video: सीसीटीवी कैमरे में कई हैरतंगेज घटनाएं कैद हो जाती हैं, जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसको देखकर आप परेशान भी ही सकते हैं क्योंकि ये मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है. वीडियो में एक महिला को अपने मासूम बच्चे को गोदी में लेकर पुल से नीचे कूदने की कोशिश करते हुए कैप्चर किया गया है, लेकिन तभी वहां एक बस ड्राइवर आ जाता है और दोनों की जान बचा लेता है.
15 सेकंड की इस वायरल क्लिप में आप देखेंगे एक महिला सड़क किनारे अपने बच्चे के साथ जा रही होती है और तभी वो पुल से नीचे, अपने बच्चे के साथ कूदने की कोशिश करने लगती है. दरअसल ये महिला सुसाइड करने का प्रयास कर रही होती है, लेकिन तभी वहां से गुजर रही एक बस में मौजूद ड्राइवर ने इसको ऐसा करने से रोक लिया. वीडियो देखकर कोई भी हैरान और परेशान हो जाएगा. बच्चे के साथ पुल से नीचे कूदने की कोशिश कर रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देखिए:
बस ड्राइवर बन गया हीरो
वीडियो में आपने देखा कि अपने बच्चे साथ सुसाइड करने की कोशिश कर रही महिला को एक बस ड्राइवर बड़ी फुर्ती दिखाते हुए ऐन मौके पर आकर बचा लेता है और उसे पुल से नीचे कूदने नहीं देता. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ सेकंड की देरी बड़ी दुर्घटना को अंजाम से सकते थे. वीडियो देखकर ऑनलाइन यूजर्स बस ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स जहां बस ड्राइवर को एक हीरो बता रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स इस पूरी घटना को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
