Trending Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई चौंकाने वाली घटना वायरल होती है, लेकिन फर्रुखाबाद से आई यह खबर हर किसी को हिला देने वाली है. एक पत्नी ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, और अब खुद रोते हुए वीडियो में अपना दुखड़ा सुना रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपकी भी रूह कांप उठेगी. वीडियो में जब शख्स से सवाल किया गया तो उसके चेहरे पर डर और घबराहट साफ दिखाई दे रही थी.
पत्नी ने किया पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला
सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज मामला वायरल हो रहा है, जिसमें फर्रुखाबाद की एक पत्नी ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. अब इस घटना के बाद पति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रो रोकर अपना दुखड़ा सुना रहा है. शख्स का नाम संदीप है और उसकी पत्नी रंजना ने रात को सोते वक्त उस पर अचानक से हमला कर दिया जिसमें वो बाल बाल बचा. शख्स का ये भी दावा है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है और उसे थाने में भी दो दो घंटे तक बैठाकर वापस भेज दिया जाता है. जब उससे इस हमले का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी पत्नी के कई मर्दों के साथ संबंध हैं और वो उसे मारने की धमकी दे रही है.
काफी खौफ में हैं शख्स, पत्नी से बताया जान का खतरा
वीडियो में वह खुद को पीड़ित बताते हुए अपनी दर्द भरी कहानी शेयर कर रहा है, जो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है. कोई पति के दर्द पर सहानुभूति जता रहा है, तो कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं. लेकिन असली सवाल यह है कि आखिर पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या इसके पीछे की जो वजह संदीप ने बताई है वो सच है या फिर इसका एंगल कोई और है. तमाम तरह से के सवाल हैं जिन पर यूजर्स कमेंट बॉक्स में चर्चा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे
यूजर्स के बीच छिड़ गई बहस
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पत्नी बगैर कारण किसी के प्राइवेट पार्ट पर हमला नहीं करती. एक और यूजर ने लिखा...मर्दों में डर का माहौल है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कैसी कैसी महिलाएं हैं, पति को छोड़कर कहीं और चक्कर चला रही है.
यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'बचा लो प्रभू पतियों को'
