Trending Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान (Shocking) कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख आप कहेंगे कि 'आखिर इतना रिस्क लेने की जरूरत क्या थी भाई.' सच में हमारे देश में लोग कई बार जल्दबाजी के चक्कर में कुछ भी उल्टा-सीधा करने लगते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप एक चलती ट्रेन (Moving Train) देख सकते हैं. ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकल रही है और दो शख्स ट्रेन के साथ-साथ प्लेटफॉर्म पर रेहड़ी लेकर चल रहे हैं. रेहड़ी लेकर चल रहे ये लोग ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे इनकी जान को खतरा भी हो सकता है.
डिब्बी में फेंकी बोतल की पेटियां
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेहड़ी पर पानी की बोतल की बहुत सारी पेटियां रखी हुई हैं. रेहड़ी के ऊपर एक शख्स खड़ा है जो जल्दी-जल्दी ट्रेन के डिब्बे में बोतल की पेटियों को फेंक रहा है. जल्दबाजी में किया जा रहा ये काम रिस्क से भरा है. किसी का भी पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच भी फंस सकता है, लेकिन ये लोग कहां मानने वाला थे.
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर vishal.varmaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. 26 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 3.38 लाख लोगों ने लाइक किया है. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, इस वीडियो को 7 मिलियन से अधिक बार देखा चुका है. नेटिजन्स भी वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Pakistan: सड़क पर बुर्के वाली महिला के साथ एक आदमी ने की बदसलूकी, घटना का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें- Haridwar Kawad: नोटों से सजी कांवड़ लेकर दिल्ली से हरिद्वार पहुंचा युवक, जानिए कितने लगे हैं 500 के नोट
