Alligators in Florida: फ्लोरिडा से सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो रात के समय का है, जब एक घर के बाहर अचानक दो मगरमच्छ आ पहुंचे. इन दोनों मगरमच्छों की हरकतें इतनी अजीब थीं कि घर के अंदर मौजूद शख्स ने तुरंत दरवाजे पर बने छोटे छेद से मोबाइल निकालकर पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली.

दीवार पर चढ़ने लगा मगरमच्छ

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों मगरमच्छ घर के बाहर घूम रहे हैं. इस दौरान एक मगरमच्छ दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता है. कुछ देर तक वह अपने पूरे जोर से ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन आखिरकार वह दीवार से फिसलकर नीचे गिर जाता है. यह नजारा देखने में मजाकिया तो लगता है, लेकिन उतना ही डराने वाला भी है.

घर के अंदर मौजूद शख्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि "फ्लोरिडा में रहना मतलब हर रात नया रोमांच", तो किसी ने मजाक में कहा कि "यह मगरमच्छ शायद घर में रहने की कोशिश कर रहा था."

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फ्लोरिडा में मगरमच्छ और घड़ियालों की संख्या काफी ज्यादा है. यहां अक्सर घरों के आसपास, तालाबों और सड़कों पर इनका दिखना आम बात है. हालांकि, देर रात इस तरह दो बड़े मगरमच्छों का घर के पास आ जाना लोगों के लिए डर का कारण बन सकता है. यह मजेदार और डरावना वीडियो लोगों के बीच खूब शेयर हो रहा है और देखते ही देखते लाखों व्यूज बटोर चुका है.