viral video: अक्सर यात्रा के दौरान लोग चाहते हैं कि उनका सफर शांति से निकल जाए. लेकिन अगर चलती ट्रेन के अंदर जब सफर की शांति की जगह डांस और म्यूजिक का शोर गूंजने लगे तो बाकी यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होना तय है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला, जहां एक ग्रुप ने ट्रेन के कोच को ही पार्टी स्पेस बना दिया. तेज आवाज में गाने, ताली और डांस के बीच बाकी यात्री गुस्से में नजर आए. यही वीडियो अब इंटरनेट पर बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है. ये भी पढ़ें-Viral Video: बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार
यात्रियों ने ट्रेन को बना दिया पार्टी कोच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ट्रेन के कोच के अंदर कुछ यात्री जोर-जोर से गाना गाते, ताली बजाते और डांस करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह लोग एक ही ग्रुप के थे, जिन्होंने पूरे माहौल को शोर-शराबे में बदल दिया. इस दौरान कोच में मौजूद दूसरे यात्री परेशान नजर आए, लेकिन किसी ने सीधे टोकने की हिम्मत नहीं दिखाई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कुछ लोग म्यूजिक और डांस में मस्त है, जबकि आसपास बैठे यात्री चुपचाप यह सब झेल रहे हैं. यही वजह है कि लोगों ने इसे पब्लिक न्यूइसेंस बताया. सोशल मीडिया पर भी भड़के यूजर्स यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के तीखे रिएक्शन सामने आने लगे. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है, क्या इन्होंने पुरी ट्रेन खरीद ली है तो दूसरा कमेंट करता है पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राइवेट पार्टी बना दिया. किसी ने लिखा इंडियन्स में सिविक सेन्स की कमी है, यह कई बार देख चुके हैं. वहीं कुछ लोगों ने इन लोगों को ट्रेन में ट्रैवल करने से बैन करने तक की मांग कर दी. इसके अलावा एक यूजर कमेंट करता है दूसरों की परेशानी की कोई परवाह ही नहीं. एक और यूजर लिखता है जब यह लोग ही ऐसी हरकतें कर रहे हैं, तो अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया अब ट्रेन में भी चैन से सफर नहीं कर सकते हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि बड़े ग्रुप अक्सर ज्यादा सीट बुक करके खुद को पूरे कोच का मालिक समझ लेते हैं. वहीं आपको बता दें कि इस मामले पर इंडियन रेलवे ने रिएक्शन देते हुए आरपीएफ को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
