✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Office Meeting Viral Video: ऑफिस मीटिंग के दौरान बीवी से मैनेजर की बुराई करने लगा शख्स, ऑन रह गया कैमरा और माइक फिर...वीडियो वायरल

कविता गाडरी   |  09 Apr 2026 06:07 PM (IST)

Office Meeting Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां एक शख्स ऑनलाइन मीटिंग के दौरान घर की बातचीत में उलझ गया और सबसे बड़ी गलती यह कर बैठा है कि उसका कैमरा और माइक ऑन रह गया.

Office Meeting Viral Video: ऑफिस मीटिंग के दौरान बीवी से मैनेजर की बुराई करने लगा शख्स, ऑन रह गया कैमरा और माइक फिर...वीडियो वायरल

ऑफिस मीटिंग वायरल वीडियो

Office Meeting Viral Video: वर्क फ्रॉम होम के दौर में ऑफिस और घर की लाइन कई बार इतनी धुंधली हो जाती है कि छोटे-छोटे पल भी बड़ी गलती बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां एक शख्स ऑनलाइन मीटिंग के दौरान घर की बातचीत में उलझ गया और सबसे बड़ी गलती यह कर बैठा है कि उसका कैमरा और माइक ऑन रह गया. इसके बाद जो हुआ उसने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया वीडियो में क्या आया सामने? वायरल वीडियो में दिखता है कि एक शख्स ऑफिस की ऑनलाइन मीटिंग से जुड़ा हुआ है, तभी उसकी पत्नी उसे मीटिंग को लेकर टोकती है. इस पर वह गुस्से में अपने मैनेजर को लेकर शिकायत करने लगता है. वह कहता है मैं क्या करूं मैनेजर ने 7 बजे मीटिंग रख दी, पता नहीं किसने इसे मैनेजर बना दिया. लेकिन उसे यह पता नहीं होता है कि उसका कैमरा और माइक दोनों ऑन है और मीटिंग में मौजूद बाकी लोग सब सुन रहे हैं. वीडियो में एक दूसरा कर्मचारी उसे टोकते हुए कहता है पंकज आपका कैमरा और माइक दोनों ऑन है, यह सुनते ही शख्स के होश उड़ जाते हैं. आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और अब तक इस वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Viral Video: पूजा के नाम पर गंगा नदी में कपड़े और पॉलीथिन डालने लगी महिला, वीडियो देख खौल उठेगा खून

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर एम्पलाॅय का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. एक यूजर कमेंट करता है कि इसकी नौकरी बची या नहीं. इसके अलावा दूसरा यूजर कमेंट करता है ऑफिस मीटिंग में माइक और कैमरा ऑन रहना नई कॉमेडी ट्रेजेडी बन गया है. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है बेचारा कैमरा ऑफ करना भूल गया. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट कर कहता है अब घर बैठकर ही मूवी देखेगा, तो एक और यूजर कमेंट में लिखता है भाई की तो लग गई. कुछ यूजर कहते हैं क्या करें बेचारा काम का मारा है. वहीं एक और यूजर कमेंट में कहता है पत्नी का दबाव था इसकी गलती नहीं है. तो कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा मीटिंग अब तुमसे भी होगी तो कुछ ने इसे रियल लाइफ कॉमेडी भी बताया.

ये भी पढ़ें-Shehbaz Sharif Viral Draft Post: क्या शहबाज शरीफ ने पोस्ट किया अमेरिका का ड्राफ्ट मैसेज, यह स्क्रीनशॉट क्यों हो रहा वायरल?

Published at: 09 Apr 2026 06:07 PM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEOoffice meeting viral video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Office Meeting Viral Video: ऑफिस मीटिंग के दौरान बीवी से मैनेजर की बुराई करने लगा शख्स, ऑन रह गया कैमरा और माइक फिर...वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.