✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Viral Video: पूजा के नाम पर गंगा नदी में कपड़े और पॉलीथिन डालने लगी महिला, वीडियो देख खौल उठेगा खून

Advertisement
कविता गाडरी   |  09 Apr 2026 10:48 AM (IST)

Viral Video: वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं पूजा के बाद कपड़े, पॉलीथिन और अन्य सामग्री सीधी नदी में बहाती नजर आ रही है, जब एक व्यक्ति उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो बहस शुरू हो जाती है.

गंगा प्रदूषण का वायरल वीडियो

Viral Video: आस्था और पर्यावरण के बीच संतुलन की बात लंबे समय से होती रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इसके बिल्कुल उलट नजर आती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने एक बार फिर यही सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या धार्मिक आस्था के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना सही है? वीडियो में कुछ महिलाएं पूजा के बाद कपड़े, पॉलीथिन और अन्य सामग्री सीधी नदी में बहाती नजर आ रही हैं. जब एक व्यक्ति उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो बहस शुरू हो जाती है और इसके बावजूद कचरा नदी में डाल दिया जाता है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का गुस्सा भड़क रहा है. ये भी पढ़ें-Viral Video: हाईवे पर गाड़ियों के बीच शुतुरमुर्ग ने लगाई दौड़, यूजर्स बोले- ये सब क्या देखना पड़ रहा है?

Continues below advertisement

पूजा के नाम पर गंगा में कपड़े और पॉलिथीन डालने लगी महिलाएं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं गंगा नदी के किनारे पूजा के बाद सामग्री नदी में फेंक रही हैं. इसमें कपड़े, पॉलीथिन और दूसरा कचरा शामिल है. वीडियो में एक आदमी उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश करता है और समझता है कि इससे नदी प्रदूषित होती है, लेकिन महिला उसकी बात मानने की बजाय उससे बहस करने लगती है और कचरा नदी में डाल देती है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि कई लोग आस्था के नाम पर नदी में कचरा डाल रहे, जबकि दूसरी तरफ कुछ लोग इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं और यह टकराव ही वीडियो को और ज्यादा चर्चा में ले आया.

सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा वीडियो सामने आते ही लोगों ने नाराजगी जताई और सख्त टिप्पणी की. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है, हम गंगा को माता कहते हैं और खुद ही उन्हें गंदा कर रहे हैं. वहीं दूसरा कमेंट करता है धर्म के नाम पर अंधविश्वास, लेकिन पर्यावरण की कोई चिंता नहीं. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाना चाहिए. एक यूजर कमेंट करता है कब सुधरेंगे लोग. इसके अलावा कुछ और यूजर कमेंट करते हैं कि समझाने पर भी नहीं मानते हैं, यही सबसे बड़ी समस्या है. इसके अलावा कुछ यूजर कमेंट करते हैं कि धार्मिक भावना है, लेकिन जागरूकता बिल्कुल नहीं है. वहीं लास्ट में एक यूजर और कमेंट करता है ऐसी सोच बदलने में सालों लगेंगे. कुछ यूजर्स ने इसे अंधभक्ति भी बताया तो कई लोगों ने जागरूकता अभियान और सख्त नियमों की जरूरत पर भी जोर दिया.

ये भी पढ़ें-Video: कोर्ट में पेशी से पहले Elon Musk ने किया ‘फिल्मी स्टंट’, कैमरामैन को अपनी एंट्री से बनाया बेवकूफ

Published at: 09 Apr 2026 10:48 AM (IST)
Tags:Ganga riverriver pollutionTRENDINGVIRAL VIDEOGanga pollution viral video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Viral Video: पूजा के नाम पर गंगा नदी में कपड़े और पॉलीथिन डालने लगी महिला, वीडियो देख खौल उठेगा खून
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.