✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सीलपैक बियर की बोतल के अंदर मिली जिंदा मछली, यूजर्स बोले- चखना भी साथ दे रही कंपनी

कविता गाडरी   |  11 Mar 2026 01:39 PM (IST)

दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद में एक व्यक्ति को सीलबंद बियर की बोतल के अंदर जिंदा मछली तैरते हुए दिखाई दी. इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया हो रहा है

सीलपैक बियर की बोतल के अंदर मिली जिंदा मछली, यूजर्स बोले- चखना भी साथ दे रही कंपनी

बियर की बोतल में जिंदा मछली का वीडियो वायरल

आजकल छोटी सी चीज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. वहीं इस बार मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दरअसल दावा किया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति को सीलबंद बियर की बोतल के अंदर जिंदा मछली तैरते हुए दिखाई दी. इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया हो रहा है और लोग इसे देखकर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला शहर के मल्लापुर इलाके का है. वीडियो सामने आने के बाद बोतल बंद बियर की गुणवत्ता और पैकेजिंग प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. वहीं इस वीडियो को देखकर लोग भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. ये भी पढ़ें-Video: "इसे खाना है या फूंकना है?" युवक ने बना डाले सिगरेट पकौड़े, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ लिया माथा

सीलबंद बियर की बोतल के अंदर मिली जिंदा मछली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Hyderabad_Mail नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि मल्लापुर के एक स्थानीय निवासी ने पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाली एक वाइन शॉप से किंगफिशर लाइट बियर की बोतल खरीदी थी. लेकिन बोतल खोलने से पहले ही खरीदने वाले व्यक्ति को बोतल के अंदर कुछ हलचल दिखाई दी. जब उसने सही तरीके से देखा तो बियर की बोतल में छोटी मछली तैरती नजर आई.  इस देखकर वह व्यक्ति हैरान रह गया और तुरंत दुकान के कर्मचारियों से इसकी शिकायत की. वहीं व्यक्ति ने जब इस मामले की जांच मांग की तो वाइन शॉप के कर्मचारी से उसकी बहस हो गई.

दुकानदार का कहना था कि वह सिर्फ रिटेलर है और उनका काम केवल प्रोडक्ट बेचना है. उनका कहना था की बोतल की पैकेजिंग या निर्माण प्रक्रिया से उनका कोई कनेक्शन नहीं है. इसलिए इस मामले में कंपनी से कांटेक्ट करना चाहिए. वहीं जब बियर की बोतल खरीदने वाले व्यक्ति को सही जवाब न मिला तो उसने बोतल का वीडियो बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो गया. वहीं सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है की बोतल को हिलाने पर उसके अंदर एक छोटी मछली तैरती नजर आ रही है. कुछ लोगों का मानना है की मछली बॉटलिंग प्लांट में धुलाई या फीलिंग के दौरान बोतल में चली गई होगी और बाद में मशीन सील कर दी गई होगी. इसके अलावा कई लोग इसे बहुत गंभीर लापरवाही भी मान रहे हैं और संबंधित बॉटलिंग प्लांट  की जांच की मांग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स बियर की बोतल में तैरती हुई मछली का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा अब इसका नाम फिशबियर होना चाहिए. दूसरे ने कहा कंपनी बियर के साथ चखना भी दे रही है. एक यूजर ने लिखा किंगफिशर की जगह किंगफिश हो गया है. किसी ने सवाल किया सीलबंद बोतल में मछली जिंदा कैसे रह सकती है. वहीं एक यूजर ने कहा हो सकता है कि यह नकली प्रोडक्ट हो और असली के नाम से बचा जा रहा हो.

ये भी पढ़ें-अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल

Published at: 11 Mar 2026 01:39 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOfish in beer bottle viral videofish in sealed beer bottle
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • सीलपैक बियर की बोतल के अंदर मिली जिंदा मछली, यूजर्स बोले- चखना भी साथ दे रही कंपनी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.