सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने पकौड़े की परिभाषा ही बदल दी है. वीडियो ने फूड लवर्स के दिलों पर जिस तरह के जख्म किए हैं अब उनका भरना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है. सोशल मीडिया के गलियारों में इस वक्त केवल एक ही विषय पर चर्चा हो रही है और वो है सिगरेट के पकौड़े. जी हां, एक महान पुरोद्धा ने पकौड़ों के साथ ऐसी ज्यादती कर डाली है कि न तो भुलाए निकल रही है और न रुलाए.

Continues below advertisement

शख्स ने बेसन में डुबोईं सिगरेट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने किचन में बैठा पकोड़े की हत्या को अंजाम दे रहा है. पकोड़े का वजूद, पकोड़े की इज्जत और न जाने किस किस से खिलवाड़ करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में शख्स एक बर्तन में बेसन का घोल करता है और उसे अच्छे से मिलकर उसमें कुछ सिगरेट डाल देता है और बस यहीं से शुरू होता है मौत का खेल.

फिर बना डाले सिगरेट के पकोड़े

वीडियो में आगे दिखता है कि शख्स गैस पर एक कड़ाही चढ़ाता है और उसमें तेल गर्म करने लगता है, तेल गर्म करने की शुरूआत से ही पकोड़ों को अपनी मौत की आहट होने लग जाती है. इसके बाद वही होता है जिसका डर था. शख्स सिगरेट को बेसन के घोल में डालता है और उन्हें इसमें डूबोकर गर्म तेल में तल देता है और बाहर निकलकर आते हैं सिगरेट के पकोड़े. वीडियो देखकर फूड लवर्स ने खून की उल्टियां करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल

यूजर्स ने पकड़ा माथा

वीडियो को aslamhossain2033 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई इसे खाना है या फूंकना है. एक और यूजर ने लिखा...मुझे तो खून की उल्टियां हो रही हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये कयामत लाकर मानेगा.

यह भी पढ़ें: वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल