भारत लगातार कोरोना की मार झेल रहा है. यहां हर दिन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा भारत के 10 राज्य वायरस की चपेट में हैं, जिसमें से गुजरात में भी कोरोना लगातार अपना शिकंजा कसता जा रहा है. ऐसे में भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर्स यानी कोरोना वॉरियर्स ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

दरअसल गुजरात के वडोदरा में बने पारुल सेवाश्रम अस्पताल से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारी कोरोना से पीड़ित मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए अस्पताल के वार्ड में डांस करते नजर आ रहे हैं. मरीजों में सकारात्मकता लाने के लिए इन जांबाज कर्मचारियों ने सनी देओल की फिल्म 'घायल' के गाने 'सोचना भी क्या जो होगा देखा जाएगा' पर डांस किया. इस फिल्म का गाना साल 1990 के दशक में हिट रहा था. वहीं मरीजों ने खुश होकर स्वास्थ्य कर्मियों के इस जोश और जज्बे को सलाम किया.

किसनेशेयरकियावीडियो?                                

ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो को प्रिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. एक यूजर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की तारीफ करते हुए लिखा 'कोरोना वॉरियर्स रोगियों का मनोरंजन कर रहे हैं और उन्हें विश्वास बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं'.

गुजरातमेंतेजीसेबढ़रहेकोविडकेस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात उन दस राज्यों में शामिल है जहां हर दिन कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है. गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और राजस्थान में सबसे ज्यादा वायरस से प्रभावित हैं. वहीं भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. 

इसे भी पढ़ेंः

Delhi Lockdown LIVE: दिल्ली में बेड्स की संख्या बढ़ी, सिसोदिया बोले- 4-5 दिन में 2700 बेड और जुड़ेंगे

Horoscope Today 20 April 2021: इन 4 राशियों का धन और सेहत के मामले में रखना होगा ध्यान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल