सोशल मीडिया पर आए दिन खाने पीने की चीजों को लेकर कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है. अब एक ऐसा केक वायरल हो रहा है जो एकदम से अमेजॉन पैकेज की तरह दिखता है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्सों ने कहा कि ये तो बिल्कुल अमेजन का पैकेज है. बतादें कि ये केक एक बेकर द्वारा अपने बेटे के जन्मदिन पर बनाया गया है. आप भी देखिए वायरल केक की तस्वीर को .
साल 2020 से दुनिया में तस्वीर वाले केक का चलन ज्यादा होने लगा है. अजीब-अजीब तस्वीरों के केक सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. बतादें कि इस तरह के केक को ‘हाईपरल केक’ कहा जाता है जो काफी चलन में आ रहा है. पिछले दिनों एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एक आदमी अस्पताल के बिस्तर पर लेटा हुआ दिख रहा था लेकिन असल में वो केक निकला. ऐसे ही कुछ इस तरह का केक देखने को मिला. इसबार अमेज़न पार्सल के रूप में एक केक है जो किसी बेकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है.
Twitter user @angeleseycakeart द्वारा बनाया गया अमेजन पैकेज के रूप में केक, एक बेकर ने अपने बेटे के जन्मदिन के लिए बनाया है. उसने केक की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि “ये एक अमेजॉन पैकेज नहीं है ! मेरे बेटे का जन्मदिन मुबारक हो! 24 वें जन्मदिन की शुभकामनएं !”
बेकर ने आगे लिखा कि अमेजॉन पैकेज के रूप में इसे बनाने का विचार इसलिए था क्योंकि आजकल ऑनलाइन शॉपिंग काफी ज्यादा बढ़ गई है. जब केक की तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो गईं तो यूजर्स के साथ-साथ अमेज़ॅन यूके ने भी इसे पोस्ट करते हुए कहा कि "रियल या केक."
आपको बतादें कि इस तस्वीर को 500k से ज्यादा लाइक और हजारों कॉमेंट्स मिल चुके है. ज्यादातर यूजर्स ने लिखा कि वाह! इतनी सफाई से बनाया गया है कि वह एकदम अमेज़न पैकेज की तरह ही दिख रहा है, जैसे अमेजन का पैकेज ही रखा गया हो.
इसे भी पढे़ंः
'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' पर क्या बोले कपिल देव | Uncut
अमित शाह का ऐलान, नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम