Tredning Dog Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस (dance) के तरह-तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कभी कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस करता दिखता है तो कोई मां अपनी बेटी के साथ तो कोई दादी अपनी पोती के साथ ताल से ताल मिलाते दिख जाते हैं. लेकिन क्या किसी कुत्ते को भी डांस करते देखा है आपने.
इंस्टाग्राम पेज पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है. ये वीडियो एक डांस स्टूडियो का मालूम पड़ता है जहां कई लड़के लड़कियों को एक साथ डांस की रिहर्सल करते देखा जा सकता है. तभी वहां मौजूद एक कुत्ता इनको ऐसा करते देखता है और इनके आगे पीछे टहलने लगता है. फिर कुत्ता भी इनकी तरह ही डांस करने की कोशिश करता हुआ अपने आगे के दो पैरों को उठा लेता है और स्टेप्स करने की कोशिश करता है.
वीडियो देखें:
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज हुडी मैजिक (hoody_magic) पर शेयर किया गया है. इंस्टाग्राम पर इस पेज के 4 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स (followers) हैं. ये वीडियो पोस्ट करते समय एक टैक्स्ट (text) को भी इंसर्ट किया गया है जिसमें लिखा होता है कि "उसका नृत्य देखने के लिए अंत तक प्रतीक्षा करें," (wait till end to see her dance). इससे लोगों (users) को समझ में आ जाता है कि आगे जरूर कुछ होने वाला है. एक लड़का और एक लड़की वीडियो में डांस करने की शुरुवात करते ही हैं तभी फ्रेम में एक कुत्ता भी आ जाता है. और आगे जो हुआ उसे देखकर आप भौचक्के रह गए होंगे.
नेटीजेंस ने किया वीडियो पसंदइस कुछ सेकंड के पल को वीडियो में जब कैद करके पोस्ट किया गया तो इसने पूरे इंस्टाग्राम पर कई लोगों का दिल जीत लिया. इस वीडियो को अब तक 7 लाख लोग पसंद (700k likes) कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:
Watch: साइकिल चलाते गोरिल्ला का वायरल वीडियो देखा, देखकर हो जाओगे लोटपोट
Watch: कभी नहीं देखी होगी कुत्ते बिल्ली और पक्षियों की ऐसी जुगलबंदी, वीडियो देखोगे तो हो जाओगे हैरान
