Viral Video : सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी घटनाएं भी बहुत जल्दी बड़ी चर्चा का विषय बन जाती हैं. खासकर जब बात भारतीय रेल और यात्रियों की हो, तो लोग तुरंत अपनी राय देने लगते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला कुछ ही मिनटों की देरी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिस कर देती है. इस घटना ने लोगों के दिल को भी छुआ और साथ ही नियमों को लेकर एक नई बहस भी शुरू कर दी.
वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं भारी सामान के साथ प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती हैं. जैसे ही ट्रेन चलना शुरू करती है, वे घबराकर लोको पायलट की तरफ हाथ जोड़कर रुकने की गुहार लगाती हैं.उनके चेहरे पर चिंता और लाचारी साफ दिखाई देती है. ऐसा लगता है कि वे किसी जरूरी सफर पर थीं और ट्रेन छूटने से बेहद परेशान हो गईं.
ट्रेन पहले ही चल चुकी होती है, लेकिन वीडियो में ऐसा नजर आता है कि उसकी रफ्तार थोड़ी कम हो जाती है. इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोको पायलट ने इंसानियत दिखाते हुए ट्रेन की स्पीड धीमी की. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि महिलाएं आखिरकार ट्रेन में चढ़ पाईं या नहीं.
यह भी पढ़ें - ‘Have a Break’ का ओवरडोज! 12 टन KitKat लेकर फरार हुए चोर, इंटरनेट बोला – ये हुई ना मीठी चोरी
हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों का मानना है कि अगर कोई इमरजेंसी हो, तो थोड़ी देरी गलत नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने लोको पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि उसने इंसानियत दिखाई और मुश्किल में फंसे यात्रियों की मदद करने की कोशिश की, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इसे नियमों के खिलाफ बताया. उनका कहना है कि अगर हर यात्री के लिए ट्रेन रोकी जाएगी, तो समय की पाबंदी खत्म हो जाएगी. कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि ट्रेन कोई टैक्सी नहीं है, जिसे हाथ देकर रोका जा सके.
यह भी पढ़ें -लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
