✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया

Advertisement
कविता गाडरी   |  12 Mar 2026 06:09 PM (IST)

गुरुग्राम में रहने वाली सॉफ्टवेयर डेवलपर निकिता यादव ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि लिविंग कॉस्ट और निवेश को मिलाकर उनके हर महीने करीब 89,500 रुपये खर्च हो जाते हैं.

गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया

गुरुग्राम में मंथली खर्च का वीडियो वायरल

किसी मेट्रो सिटी में रहकर जॉब करना आसान नहीं होता. मोटी सैलरी तो मिलती है, लेकिन इन शहरों की लिविंग कॉस्ट इतनी ज्यादा है कि वह सैलरी भी ऊंट के मुंह में जीरा जैसी लगने लगती है. ऐसे में अक्सर इस पर बात होती है कि शहर में रहने का खर्च आखिर कितना है? इस सवाल का जवाब देते हुए गुरुग्राम में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपना पूरा मंथली बजट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Continues below advertisement

वीडियो में उन्होंने बताया कि वह हर महीने करीब 89,500 खर्च करती हैं. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. खर्च का इतना बड़ा आंकड़ा सामने आने के बाद लोग हैरान भी है और कमेंट सेक्शन में अपनी राय भी दे रहे हैं.  ये भी पढ़ें-LPG सिलेंडर मिलने हुए मुश्किल तो मीमर्स की आ गई मौज, देखें किस तरह ले रहे मजे?

वीडियो में बताया पूरा सच गुरुग्राम में रहने वाली कंटेंट क्रिएटर और सॉफ्टवेयर डेवलपर निकिता यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने बताया कि शहर में रहने से लेकर लाइफस्टाइल और निवेश को मिलाकर उनके हर महीने करीब 89,500 रुपये खर्च हो जाते हैं. उन्होंने अपने खर्च का पूरा बैकग्राउंड शेयर किया. उनके अनुसार किराया और बिजली का करीब 16,000 रुपये, ग्रोसरी का लगभग 3000 हजार, ट्रांसपोर्ट का डेढ़ हजार रुपये, स्किन केयर और शॉपिंग का लगभग 5000 रुपये और मूवी और बाकी एंटरटेनमेंट का करीब 4000 रुपये हर महीने खर्च होता है. हालांकि, सबसे बड़ा हिस्सा ईएमआई और एसआईपी का है, जिसमें वह हर महीने करीब 60,000 रुपये निवेश करती हैं. इस तरह उनका कुल महीने का खर्च करीब 89,500 हो जाता है. यह खर्च बताने के बाद निकिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग कई तरह के कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं.

Continues below advertisement

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस खर्च को लेकर चर्चा करने लगे. कुछ लोग इसे बड़े शहर की महंगी जिंदगी का एग्जांपल बता रहे हैं तो कुछ लोग खर्च के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया 90 हजार खर्च है, तो सैलरी कम से कम 2 लाख होगी आपकी. वहीं दूसरे ने कहा 3000 में ग्रोसरी कैसे आती है, भूखे रहते हो क्या. एक यूजर ने मजाक में लिखा पहले ही खर्च में अपनी सैलरी देख ली, फिर वीडियो स्क्रोल कर दिया. किसी ने लिखा ईएमआई और एसआईपी खर्च, नहीं निवेश होते हैं. वहीं एक यूजर ने कहा इतना खर्च देखकर तो मैं गांव में ही ठीक हूं. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है यहां चार पैसे आते ही पागल हो जाता हूं और मैडम का तो खर्चा ही इतना है.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान तो T-20 से बाहर ही नहीं निकल पाया, सिर्फ 114 पर आउट हुई पूरी टीम तो वायरल हुए मीम्स

Published at: 12 Mar 2026 06:05 PM (IST)
Tags:trending newsCost Of livingLiving CostVIRAL VIDEOGurugram monthly expenses
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.