देश के कई हिस्सों में इन दिनों LPG सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. गैस की सप्लाई प्रभावित होने से आम लोगों से लेकर छोटे दुकानदारों तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई शहरों में लोग सिलेंडर पाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े दिखाई दे रहे हैं. ऐसे हालात में लोगों के बीच चिंता और घबराहट भी बढ़ गई है, लेकिन जहां एक तरफ यह समस्या लोगों के लिए मुश्किल बन रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मीम बनाने वालों के लिए यह एक नया विषय बन गया है. इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हंस भी रहे हैं और अपनी परेशानी को हल्का करने की कोशिश भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर मीम्स की लाइन
जैसे ही यह खबरें सामने आईं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े मीम्स की भरमार लग गई. कुछ मीम्स में दिखाया गया कि अब सिलेंडर खरीदना सोना खरीदने जैसा मुश्किल हो गया है. कहीं मजाक में कहा जा रहा है कि अब गैस सिलेंडर शायद ज्वेलरी की दुकानों में मिलने लगेगा. तो कहीं लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि सिलेंडर की लाइन देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ा सेल चल रहा हो.
इंडियन मॉम के जुगाड़ भी हुए वायरल
कुछ मीम्स में भारतीय माताओं के जुगाड़ को भी मजेदार तरीके से दिखाया गया है. उनमें बताया जा रहा है कि चाहे गैस हो या ना हो, इंडियन मॉम किसी न किसी तरीके से खाना बना ही लेती हैं.
यह भी पढ़ें -मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
गैस की कमी से बढ़ी इंडक्शन स्टोव की मांग
गैस सिलेंडर की सप्लाई में रुकावट की खबरों के बाद बाजार में इंडक्शन कुकटॉप की मांग तेजी से बढ़ने लगी है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन स्टोव की बिक्री अचानक कई गुना बढ़ गई है. कई लोग पहले इसे सिर्फ बैकअप के तौर पर रखते थे, लेकिन अब यह कई घरों में मुख्य कुकिंग डिवाइस बनता जा रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि पहले घर में रखा इंडक्शन स्टोव सिर्फ जरूरत पड़ने पर निकलता था, लेकिन अब उसकी औकात अचानक बढ़ गई है और वह रोज इस्तेमाल होने लगा है.
सिलेंडर की भारी लाइन देखने के बाद
LPG सिलेंडर की कमी के बीच गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. कई जगह लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, फिर भी यह तय नहीं होता कि आखिर सिलेंडर मिलेगा भी या नहीं, ऐसे में सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर मजेदार मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं.
गैस सिलेंडर भराने के लिए भागे लोग
सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर कई मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है.
यह भी पढ़ें -"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
