✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल

कविता गाडरी   |  05 Mar 2026 12:21 PM (IST)

सोशल मीडिया पर फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन से करीब 3000 फीट ऊपर दो पैराग्लाइडर हवा में टकराते नजर आ रहे हैं. कुछ सेकेंड के इस टकराव ने देखने वालों की सांस रोक दी.

जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल

हवा में टकराए पैराग्लाइडर्स

सोशल मीडिया पर आए दिन पर एडवेंचर से जुड़े हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार यही मजेदार दिखने वाला एडवेंचर जानलेवा भी साबित हो जाता है. सोशल मीडिया पर फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन से करीब 3000 फीट ऊपर दो पैराग्लाइडर हवा में टकराते नजर आ रहे हैं. कुछ सेकेंड के इस टकराव ने देखने वालों की सांस रोक दी. इस वीडियो को देखकर कई लोग तरह-तरह के कमेंट भी करते दिखाई दे रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि दो पैराग्लाइडर ऊंचाई पर उड़ान भर रहे होते हैं. वहीं अचानक हवा में दिशा बदलते समय दोनों एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. दोनों का टकराव इतना तेज होता है कि दोनों पैराशूट आपस में उलझ जाते हैं और कुछ पल के लिए लगता है, अब बड़ा हादसा होने वाला है. हालांकि कुछ ही सेकंड बाद दोनों पैराग्लाइडर अपने रिजर्व पैराशूट खोल लेते हैं, जिससे दोनों जाते हैं, लेकिन उन कुछ ही सेकंड में जो स्थिति बनती है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है. ये भी पढ़ें: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिए. कई लोगों ने कहा कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता, तब तक निगरानी और नियमों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है लोग यहां एडवेंचर एक्टिविटी के लिए पैसे क्यों दे रहे हैं, जब तक कोई हादसा नहीं होता, तब तक निगरानी ही नहीं होती इस बार तो किस्मत अच्छी थी कि रिजर्व पैराशूट खुल गया वरना उन कुछ सेकंड में क्या होता, सोचकर ही डर लगता है.

इसके अलावा दूसरा यूजर कमेंट करता है, अगर पैराशूट नहीं खुलता तो आज इन पर्यटकों का पारा-पार हो जाता. एक और यूजर कमेंट करता है ज्यादातर लोग साइकिल ठीक से नहीं चला पाते, लेकिन बिना ट्रेनिंग और फिटनेस के सीधे ऐसे एडवेंचर स्पोर्ट्स में कूद जाते हैं तो वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है कोई बात नहीं है, वह तैयार थे इसलिए बच गए. वरना बहुत ज्यादा सरकारी नियम इस खेल को खत्म कर देते हैं. वहीं एक यूजर ने गुस्से में कमेंट किया कोई समझदार इंसान भारत में ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी नहीं करेगा. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है भारत में ऐसी एक्टिविटी मत करो, जान जाने का खतरा ज्यादा रहता है.

ये भी पढ़ें-Video: बुआ की शादी में नन्हीं बच्ची ने लूटी महफिल, नानू-दादू संग डांस का वीडियो हुआ वायरल

Published at: 05 Mar 2026 12:21 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOparagliders collisionparaglider crashviral adventure video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.