आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी को बहुत जल्दी होती है जिसके लिए लोग सड़क पर काफी तेज वाहन चलाते है जो कि हमारे लिए जानलेवा साबित होता है. इससे बचने के लिए हमें बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिये. मगर कुछ लोग इतने सनकी होते है कि या तो वे बहुत तेज वाहन चलाते हैं या फिर कभी-कभी खतरनाक स्टंट करते दिख जाते हैं जो कि बहुत ही खतरनाक होता है. जिसमें की उनकी जान भी जा सकती इसके अलावा कभी-कभी ये चीजें दूसरों पर भी भारी पड़ जाती है.
हम आपको आज बताने वाले हैं उस शख्स के बारे में जो बीच सड़क पर पुश अप करने लगा. यह बहुत ही चौंकाने वाली घटना है. इस शख्स के इसी पागलपन की वजह की वजह से उसे लोग सनकी कह रहे है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सड़क पर चल रही तेज गाड़ियों के बीच अचानक सड़क पर आ जाता है और पुश अप करने लग जाता है. जैसे ही गाड़ी आती है वह नीचे झुक जाता है और गाड़ी को पास करा देता है उसके बाद वह अप कर देता है इस तरह से उसने 5-6 गाड़ियों को पास करा दिया. गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई वरना यह बहुत ही खतरनाक था
इस वीडियो को rajkuma6704 नाम की आइडी से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 48 लाख लोग देख चुके है इसके अलावा 3 लाख 80 हजार लोग लाइक भी कर चुके है, काफी लोग इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:Viral Video: शादी में दोस्त का गिफ्ट देखकर स्टेज पर शर्म से लाल हो गई दुल्हन, दूल्हे को भी मिली ऐसी चीजViral Video: शख्स पर लगा मोबाइल चोरी का आरोप, ट्रक के आगे बांधा और पहनाई चप्पलों की माला
