Greater Noida Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग वायरल होने के लिए कुछ भी हरकत करने से परहेज नहीं करते हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के वीडियो वायरल होते रहते हैं. लोग अपनी जान की परवाह किए बिना स्टंट का वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर डालते हैं. कई मामलों में ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की गई है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे स्टंट अक्सर वायरल होते रहते हैं.
बाइक को अलग-अलग अंदाज में चलाने का स्टंट तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे. दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में दो शख्स चलती मालगाड़ी के छत पर खड़ा होकर स्टंट कर रहा है.
ट्रेन की छत पर स्टंटबाजी- Video
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ग्रेटर नोएडा का बताया जा रहा है. जिसमें दो युवक फिल्मी अंदाज में चलती मालगाड़ी पर स्टंट करते दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवक चलती मालगाड़ी के छत पर खड़ा होकर बिना शर्ट के स्टंट दिखा रहा है.
वीडियो में दोनों शख्स दो डिब्बे जहां जुड़ते हैं वहां छत पर खड़ा है. दोनों शख्स अपना दोनों पैर चलती मालगाड़ी के अलग-अलग डिब्बों पर रखा हुआ है. यह वीडियो उस समय बनाया जा रहा था जब मालगाड़ी नहर से गुजर रही थी. उन दोनों शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना यह स्टंट किया.
मसल्स दिखाते हुए बनाया रील
ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन तार होती है, जिसमें टच होकर कई मौतें हुई है. इसके बावजूद ये दोनों शख्स अपने मसल्स दिखाते हुए ट्रेन की छत पर खड़े होकर वीडियो रील बना रहे हैं. अक्सर लोग रील बनाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर भी ऐसी हरकत करने लगते हैं जिससे आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: Viral Video: सुनसान सड़क, बाइक की टंकी पर लड़की... फिर रोमांस करते हुए तेज रफ्तार में निकल गया शख्स!
