School Student Became Reporter: देश को आजाद हुए 75 साल होने वाले (75th Independence Day) हैं और अभी भी हमारे देश में मूलभूत सुविधाओं की कमी है. शिक्षा भी मूलभूत सुविधाओं में से एक है और ये बात जगजाहिर है कि हमारे देश के सरकारी स्कूलों की हालत (Government School Condition In India) कैसी है. कई राज्यों में तो ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है. ना सरकार और ना सिस्टम इस बात पर गौर कर रही है. 

हालांकि, स्कूलों की बदहाल हालत को एक बच्चे दिखाने की कोशिश की है. नन्ही सी उम्र में बच्चा रिपोर्टिंग करने लगा है और इसने सच्ची पत्रकारिता का एक नमूना पेश किया है. वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटे बच्चे ने पत्रकार बनकर अपने स्कूल का भ्रमण कराया. 

पत्रकार (Journalist) बने इस बच्चे ने स्कूल की बदहाल हालत को दिखाने की कोशिश की. वीडियो में वह उन समस्याओं को सामने रखने की कोशिश कर रहा है जिसका वह और उसके जैसे छात्र स्कूल में सामना कर रहे हैं. कोविड -19 के बाद स्कूल फिर से खुलने के बावजूद, कक्षाएं फिर से शुरू नहीं हुई हैं. कक्षाओं को खाली देखा जा सकता है. फिर लड़का आगे बढ़ता है और शौचालय की खराब हालात को दिखाता है, जिससे छात्रों के लिए उनका उपयोग करना मुश्किल है.

बच्चे की जबरदस्त रिपोर्टिंग

ये बच्चा आगे दिखाता है कि स्कूल में पानी की भी काफी कमी है. पीने के लिए पानी नहीं है. स्कूल का हैंडपंप भी बिगड़ा हुआ है. आप वीडियो में देखेंगे कि ये बच्चा सवाल करता है कि आखिर अधिकारी इसके बारे में क्या कर रहे हैं. ये बच्चा दूसरे बच्चों को भी इन समस्याओं के बारे में बात करने के लिए प्रेरित करता है. 

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर Mohammad Sunasara नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 4 अगस्त को ये वीडियो शेयर किया गया और अब ये कई प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है. नेटिजन्स वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Watch: यहां फुटबॉल स्टेडियम के अंदर से गुजरती है ट्रेन, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें- Watch: 100 साल पहले बिना कील के जापान में बनाया गया ये घर, आखिर किस तकनीक का किया गया था इस्तेमाल