Air India Flight Meal: इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ फ्लाइट कंपनियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. जहां कुछ फ्लाइट के पायलट अपने शायराना अंदाज के लिए चर्चा में बने हुए हैं तो वहीं यात्रियों की केयर कर रही एयर होस्टेस सभी का ध्यान खींच रही हैं. इसी बीच एयर इंडिया भी सुर्खियों में आ गई है. जिस पर उसकी फजीहत हो गई है.
दरअसल एक महिला ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिसके साथ उन्होंने बताया है कि एयर इंडिया से सफर करने के दौरान उन्हें परोसे गए भोजन में उन्हें पत्थर का टुकड़ा मिला है. जिसे देख वह हैरान रह गई थी. उनका कहना है कि इसकी शिकायत उन्हें फ्लाइट के अंदर क्रू मेंबर से भी की थी. वहीं उन्होंने फ्लाइट में मिल रहे खाने में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी आपत्ती जताई है.
सर्वप्रिय सांगवान नाम की एक ट्विटर यूजर ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया है. जिसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि एयर इंडिया की AI 215 फ्लाइट में उन्हें परोसे गए खाने में पत्थर का टुकड़ा मिला, जिसकी जानकारी उन्होंने क्रू मेंबर जादोन की दी थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.
फिलहाल इस पर संज्ञान लेते हुए एयर इंडिया की ओर से जल्द ही जवाब दिया गया है. एयर इंडिया की ओर से इसे चिंताजनक बताया गया है और कहा गया है कि वह इस बात को अपनी कैटरिंग टीम के सामने रख रहे हैं. इसके साथ ही वह इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कैटरर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. एयर इंडिया ने यह मामला उनके सामने लाने के लिए सर्वप्रिय सांगवान को धन्यवाद दिया है.
यह भी पढ़ेंः Video: कश्मीर के एक गांव में पहली बार पहुंची बिजली,