Funny Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों (Animal) की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं, जिसे देख यूजर्स के चेहरे खिलते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें जानवरों को खाने के लिए लगातार संघर्ष करते देखा जाता है. आए दिन इसे लेकर जंगल से लेकर हमारे आस-पड़ोस में रहने वाले जानवरों को लड़ते देखा जाता है.

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें एक छोटे से बंदर और गिलहरी को खाने के लिए आपस में संघर्ष करते देखा जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ पर लटक रहे एक पके हुए कटहल को खाने के लिए जहां गिलहरी को जद्दोजहद करनी पड़ती है. वहीं बंदर उसे भगाने की पूरी कोशिश कर रहा है.

गिलहरी को बंदर ने लगाए थप्पड़

दरअसल गिलहरी और बंदर दोनों ही पेड़ों पर रहने वाले जीव हैं. जो अक्सर पेड़ों पर लगने वाले फल को खाते नजर आते हैं. ऐसे में पेड़ पर पके कटहल को खाने के लिए जहां गिलहरी उस तक पहुंचने के लिए मशक्कत करती दिख रही है. वहीं दूसरी ओर गिलहरी को कटहल खाता देख बंदर उसे लगातार कई थप्पड़ लगाते देखा जा रहा है.

वीडियो को मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रही है, जिसे देख यूजर्स का काफी मनोरंजन हो रहा है. वहीं खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 2.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं 57 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक कर लिया है. वीडियो को देख हैरान हो रहे यूजर्स लगातार अपने रिएक्शऩ कमेंट करते देखे जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःShocking Video: बिजली के तारों पर खुद को बैलेंस करते दिखा शख्स, खतरनाक स्टंट ने मचाया हड़कंप

इस बार Nora Fatehi के गाने पर थिरका नॉर्वे डांस ग्रुप, वीडियो वायरल