आम तौर पर हर कोई चाहता है कि जब भी वह कोई शापिंग करे या फिर किसी भी तरह का पेमेंट करे तो उसे अच्छा डिस्काउंट मिले. इसके लिए वह काफी सर्च भी करता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको कुछ खास तरह से डिस्काउंट मिलता है. 

दरअसल, हैदराबाद का एक रेस्टोरेंट आपको कुछ सामान्य शिष्टाचार दिखाने पर डिस्काउंट उपलब्ध कराता है. हैदराबाद के खाजागुडा में 'दक्षिण-5 रेस्टोरेंट' अपने उन ग्राहकों को डिस्काउंट उपलब्ध कराता है जो अपने ऑर्डर को बुक करते समय थैंक यू और प्लीज जैसे शब्दों का प्रयोग करते है या फिर आप कर्मचारियों को गुड़ आफ्टरनून और गुड़ डे विश करते हैं. 

रेस्टोरेंट के द्वारा यह एक अनोखी पहल है. रोस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि ये पहल ग्राहकों और कर्मचारियों को विनम्र बनने के लिए प्रेरित करेगा और लोगों के चेहरे पर मुस्कान का कारण बनेगा. इसके अलावा रेस्टोरेंट के एक सहयोगी ऐके सोलंकी का कहना है कि आम तौर तरीके काफी असामान्य हो गए हैं. इसके जरिए हम संस्कृति को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. 

इसको लेकर रोस्टोरेंट की तरफ से डिस्काउंट के बोर्ड लगाए गए हैं. बता दें कि इस रेस्टोरेंट में बुजुर्गों को काफी अहमियत दी जाती है. इसके अलावा बुजुर्गों को आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 'एल्डर द बेटर' नाम की योजना चलाई गई है. जिसमें अगर कोई व्यक्ति किसी बुजुर्ग के साथ आता है तो उसे भी उस बुजुर्ग के बराबर डिस्काउंट दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें - 

कुछ अलग करने की चाहत में महिला ने करा ली खुद की ऐसी हालत, फैल गया पूरा कान

अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था ये दूल्हा, एंबुलेंस में लेटकर निकाली बारात, देखें तस्वीरें