Trending: कोई भी आम व्यक्ति सांप (Snake) को देखकर अत्यधिक भयभीत हो जाता है. अचानक यदि सांप दिख जाता है तो लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है और वो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं. किंग कोबरा (King Cobra) दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है क्योंकि इसका जहर सिर्फ 20 मिनट के भीतर किसी आदमी की जान ले सकता है. हालांकि यही सांप जब एक सैनिक के पास मंडराता है तो सैनिक इसे एक खिलौने की तरह पकड़ लेता है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) में आप देखेंगे कि एक सैनिक किसी ऑपरेशन के तहत ज़मीन पर लेटा हुआ है और उसके नजदीक एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा हुआ है. सैनिक इसे बड़े गौर से देख रहा होता है और अचानक इस जहरीले सरीसृप को पकड़कर तेज़ी से आगे बढ़ जाता है.
क्लिप देखें:
निडर है ये जवान
आपने क्लिप में देखा कि कैसे इस बहादुर सैनिक पर इस कोबरा सांप के डर का असर बेअसर रहा बल्कि बहादुर सैनिक (Brave Soldier) ने तो इस जहरीले कोबरा सांप (Cobra Snake) को हाथों से दबोच भी लिया. ये सैनिक सांप को मारकर या किसी को मदद के लिए नहीं पुकार सकता था क्योंकि इससे दुश्मन सतर्क हो जाता और उसका ऑपरेशन विफल हो जाता. सैनिक (Soldier) को देखकर मालूम पड़ता है कि वह ऐसी स्थिति के लिए प्रशिक्षित है.
ये भी पढ़ें:
Indian Coast Guard ने समुद्र तट पर पानी के अंदर फहराया तिरंगा, देखिए ये अनोखा जुनून
Indore: भारत का नक्शा बनाने वाली सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का बना विश्व रिकॉर्ड, देखिए वायरल वीडियो
