✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बीन बजाकर खेल दिखा रहा था सपेरा, सांप ने बिजली की रफ्तार से किया हमला, वीडियो वायरल

कविता गाडरी   |  10 Mar 2026 12:33 PM (IST)

वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सपेरा सड़क किनारे बैठकर बीन बजा कर सांप को नचाने की कोशिश करता दिखाई देता है. लेकिन अगले ही पल ऐसा कुछ होता है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं.

बीन बजाकर खेल दिखा रहा था सपेरा, सांप ने बिजली की रफ्तार से किया हमला, वीडियो वायरल

सांप के हमले का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिन कई चौंकाने वाले वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है. दरअसल वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सपेरा सड़क किनारे बैठकर बीन बजा कर सांप को नचाने की कोशिश करता दिखाई देता है. लेकिन अगले ही पल ऐसा कुछ होता है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं. दरअसल खेल दिखाने के दौरान सांप अचानक तेजी से सपेरे पर हमला कर देता है. वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हाे जाता है. सोशल मीडिया पर सपेरे और सांप के इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर कई तरह के रिएक्शंस भी दे रहे हैं. ये भी पढ़ें-42 साल के मास्टर जी ने 22 साल की स्टूडेंट से की दूसरी शादी! क्या है वायरल हो रही तस्वीर का सच? जानें

बीन बजाकर खेल दिखा रहा था सपेरा, सांप ने किया हमला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @Mike Holston नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक सपेरा जमीन पर बैठा हुआ है और हाथ में बीन लेकर सांप का खेल लोगों को दिखा रहा है. वहीं फन फैला कर बैठा सांप बीन की धुन पर लहराता नजर आता है. कुछ सेकेंड तक सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन अचानक सांप बहुत तेज गति से सपेरे की और झपट्टा मार कर हमला कर देता है. सांप का हमला इतना तेज होता है कि सपेरा भी घबरा जाता है और पीछे होने की कोशिश करता है. वहीं यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो जाता है और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार और हैरान करने वाले कमेंट किए. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है अब तो लगता है सपेरे का सीधे भगवान से मिलने का समय आ गया है. वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कमेंट किया लास्ट म्यूजिक बजा दिया भाई ने... एक और यूजर ने लिखा सांप भाई को सपेरे का गाना पसंद नहीं आया. वहीं एक यूजर ने फिल्मी अंदाज में लिखा सांप का शो अभी भी चालू है. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया अब सपेरा भगवान से मिलने जा रहा है.

ये भी पढ़ें-वर्ल्डकप था या गर्लफ्रेंड दिखाने का कंपटीशन, हार्दिक पांड्या से लेकर ईशान किशन तक को ट्रोल कर रहे यूजर्स

Published at: 10 Mar 2026 12:33 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOSnake Attack Viral Videosnake charmer videocobra attack clip
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • बीन बजाकर खेल दिखा रहा था सपेरा, सांप ने बिजली की रफ्तार से किया हमला, वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.