सोशल मीडिया पर आए दिन कई प्रकार के वीडियो को वायरल होते देखा जाता है. इनमें से रोचक और मनोरंजक कंटेंट वाले वीडियो यूजर्स का काफी ज्यादा पसंद आते हैं. इसके अलावा इन दिनों जानवरों के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुलिस को एक जानवर की मदद करते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स पुलिस की काफी सराहना कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एसे कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें जानवरों का इंसानी इलाकों से गुजरते देखा जाता है, जिसे दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऊदबिलाव के एक दल को काफी बिजी सड़क को पार करते देखा जा रहा है. इस दौरान वहां पर लगातार वाहन आते जाते दिखाई दे रहे हैं.

वाहनों के लगातार आने-जाने के कारण ऊदबिलाव के एक्सीडेंट होने का खतरा दिखाई दे रहा है. इसी बीच वहां पर खड़े एख पुलिस कर्मी को ऊदबिलाव के दल की मदद करने के लिए आगे आते देखा जा सकता है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि पुलिसकर्मी सामने से आ रहे वाहनों को रुकने का इशारा करता है, जिसके बाद वह ऊदबिलाव के दल को सड़क पार करने में मदद करता है.

फिलहाल यह वीडियो सिंगापुर का बताया जा रहा है, जहां पर सिंगापुर पुलिस को ऊदबिलाव की मदद करते देखा गया है. सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हर कोई सिंगापुर पुलिस की सराहना कर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पूर्व एशिया में ऊदबिलाव की सबसे बड़ी प्रजाति है जो कि आमतौर पर सिंगापुर में देखे जाते हैं. वहीं हाल के वर्षों में सिंगापुर में ऊदबिलाव की आबादी कई गुना बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ेंःWatch: आईटीबीपी वॉरियर डॉग्स जूली और ओक्साना ने दिया 13 फाइटर पिल्लों को जन्म, वीडियो वायरल

शख्स की फूंक में ही है इतना दम कि भरी बोतल को बिना छुए गिरा डाला, देखें मजेदार वीडियो