बंदरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इनमें से ज्यादातर वीडियोज बड़े फनी होते हैं. इसकी वजह यह भी है कि बंदर कई मायनों में इंसानों के जैसे होते हैं इसलिए उनकी हरकतें इंसानों से मिलती-जुलती होती हैं. कई बार वे इंसानों की मिमिक्री भी करते हैं जिसे देखकर हंसी छूट जाती है. बंदर का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे.
शख्स, बंदर को दिखाता है जादू
वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर एक शीशे की दीवार की दूसरी तरफ बैठा है. वह चिड़ियाघर जैसी कोई जगह है. दीवार की इस तरफ से बंदर के बिल्कुल पास एक शख्स खड़ा है. शख्स के हाथ में पर्पल कलर की कोई छोटी सी चीज दिखाई दे रही है. वह शख्स, बंदर को जादू दिखाता है. पहले वह एक हाथ में वह पर्पल वस्तु लेता है, फिर मुट्ठी बंद कर उसे गायब कर देता है. बंदर यह सब बड़े ध्यान से देख रहा होता है.
बंदर का रिएक्शन देखकर छूट जाएगी जोर की हंसी
वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही शख्स वह चीज अपने हाथों से गायब करता है, बंदर बड़ा सा मुंह खोलकर बिल्कुल इंसानों की तरह रिएक्शन देता है और फिर दोनों हाथों से ताली बजाकर थोड़ा उछलता है. बंदर का ऐसा रिएक्शन देखकर जादू दिखाने वाला शख्स जोर से हंसने लगता है. आप भी वीडियो में बंदर का ऐसा फनी रिएक्शन देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर dailygameofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:Viral Video: काले अजगर को गले में डालकर पोज दे रहा था शख्स, अचानक से हुआ कुछ ऐसाViral Video: भेड़ ने मारी शख्स को टक्कर, हैरान कर देगा ये वीडियो