किसी भी दंपती के बीच लड़ाई झगड़ा होना आम बात है. कुछ दंपति अपनी लड़ाई को घर के अंदर रखना पसंद करते हैं, तो कुछ बिना सोचे समझे कहीं पर भी लड़ना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप ने कभी किसी दंपति को लड़ते लड़ते गिरते देखा है? सुनने में आपको भी अजीब लगेगा पर सोशल मीडिया पर एक दंपति का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी बालकनी पर लड़ते नजर आ रहे हैं और अचानक उनकी बालकनी की रेलिंग टूट जाती है और वो दोनों 25 फीट नीचे सड़क पर गिर जाते हैं.

ये वीडियो ओल्गा वोल्कोवा और येवगेनी कार्लागिन नाम के दंपति का है जो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में अपने घर की दूसरी मंजिल पर बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इनका ये वीडियो किसी राहगीर ने बनाया है. वहीं दंपती के गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों की हालत ठीक बताई गई है और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है.

घटना की हो रही जांच

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपति का एक छोटा बेटा है और सुबह करीब 10 बजे कंपल बालकनी पर लड़ते देखे गए थे. वहीं घटना के बाद सेंट पीटर्सबर्ग राज्य अभियोजक के कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या बालकनी पहले से खराब थी या नहीं.

प्रत्यक्षदर्शी का बयान

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब वो अपने सहयोगी के साथ जा रहा था तभी उसने सड़क पर भीड़ देखी और दंपति को लड़ते देखा तो वीडियो बनाना शुरू कर दिया तभी दोनों नीचे गिर गए, जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ में एक शख्स को चिकित्सा अनुभव था इसलिए उसने दंपति की मदद की और उनकी पल्स चेक की. फिर प्रत्यक्षदर्शी ने एम्बुलेंस को बुलाया.

इसे भी पढ़ेंः

सपा सांसद पर भड़के मोहसिन रजा, बोले- ये समाजवादी पार्टी जिताओ शरीया कानून लाना चाहते हैं

पंजाब में कांग्रेस की कलह बढ़ी, कैप्टन को हटाने की मांग उठी, सीएम अमरिंदर आज या कल पार्टी पैनल से कर सकते हैं मुलाकात