सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हैरान भी कर देते हैं. वहीं इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो परेशान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है. इस वीडियो में एक पुलिसवाले के जरिए एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है.

आजकल देशभर में अतिक्रमण हटाए जाने के अभियानों में तेजी आई हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार अतिक्रमण हटाने से जुड़े अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं. जिनका कुछ लोगों के जरिए विरोध भी किया जा रहा है. वहीं अब एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है.

देखें वीडियो---

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भी अतिक्रमण पर एक्शन हो रहा है. लेकिन इस दौरान एक परेशान करने वाला वीडियो देखने को मिला है. थाना नूरपुर के बुध बाजार में एक दरोगा अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा. हालांकि उस दौरान पुलिसकर्मी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया.

पुलिसकर्मी अतिक्रमण देख इस कदर आग बबूला हुए कि दुकानदार को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद पुलिसकर्मी की इस हरकत का विरोध कर रहे हैं. इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं. वहीं लोग इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:Viral Video: दुकान में बाइक के साथ घुसा शख्स, ऐसा एक्सीडेंट पहले नहीं देखा होगाViral Video: बारिश में चूहे को मिला चप्पल का सहारा, जान बचाने के लिए किया कुछ ऐसा