दुर्घटनाएं कभी भी घटित हो सकती है. वहीं सड़कों पर दुर्घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती हैं. वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं. इनमें कुछ लोगों की जान भी चली जाती है तो वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं.
अब दुर्घटना का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कपड़े की एक दुकान में कुछ महिलाएं बैठी हुई होती है और बातें कर रही होती है. इन महिलाओं को इस बात का थोड़ा सा भी अंदाजा नहीं है कि अगले ही पल वहां क्या होने वाला है.
देखें वीडियो---
वीडियो में देखने को मिलेगा कि थोड़ी ही देर में एक बाइक सवार बाइक के साथ दुकान में घुस जाता है. इसके बाद बाइक पर सवार शख्स बाइक से उछलकर काउंटर के दूसरी तरफ जा गिरता है. वहीं बाइक भी वहां रखे सामान के साथ महिलाओं से भी थोड़ी टकराती है और वहीं गिर जाती है. हालांकि इस दौरान किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ.
बाइक सवार की हालत भी ठीक रहती है. हालांकि ऐसी घटनाएं कई बार काफी भयानक भी हो जाती है. फिलहाल इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं. वहीं लोग लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:Viral Video: कुत्ते ने दी सीख, हार नहीं मानी और इस काम के लिए करता रहा कोशिशेंViral Video: अपनी भूख मिटाने के लिए कुत्तों ने किया गजब का जुगाड़, दूधवाले का हुआ नुकसान
