✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Raghav Chadha: वो रकम नहीं बनी जो मुझे खरीद ले... राघव चड्ढा के पुराने वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'ये तूने क्या किया?'

Advertisement
कविता गाडरी   |  25 Apr 2026 10:18 PM (IST)

Raghav Chadha Join BJP: राघव चड्ढा के AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके पुराने वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. जिनमें वह ईमानदारी, पार्टी के प्रति निष्ठा और जैसे बड़े दावे कर रहे हैं.

Raghav Chadha: वो रकम नहीं बनी जो मुझे खरीद ले... राघव चड्ढा के पुराने वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'ये तूने क्या किया?'

राघव चड्ढा वीडियो वायरल

Raghav Chadha: राजनीति में बयान और पुराने वीडियो अक्सर नेताओं का पीछा नहीं छोड़ते और जब हालात बदलते हैं तो वही बयान सोशल मीडिया पर नए तरीकों के साथ वायरल होने लगते हैं. इस समय कुछ ऐसा ही राघव चड्ढा के साथ भी हो रहा है. राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके पुराने वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह ईमानदारी, पार्टी के प्रति निष्ठा और खरीदे न जाने जैसे बड़े दावे करते नजर आ रहे हैं.

Continues below advertisement

इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और यूजर्स अब उनके पुराने बयानों को मौजूदा सियासी घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं. इसी वजह से यह मुद्दा तेजी से ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह से इस पर रिएक्ट कर रहे हैं.

‌ वो रकम नहीं बनी जो राघव चड्ढा को...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो में राघव चड्ढा कहते नजर आते हैं कि आज तक वह रकम नहीं बनी और वह शख्स पैदा नहीं हुआ जो मुझे, आम आदमी और पार्टी अरविंद केजरीवाल को खरीद सके. वहीं एक दूसरे वीडियो में वह बीजेपी पर तंज कसते हुए कहते हैं कि यह एक वॉशिंग मशीन है, जिसमें भ्रष्टाचारी डालो और दूसरी तरफ क्लीन चिट निकलती है. एक और क्लिप में वह बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें राजनीति में कदम-कदम पर सिखाया और आगे बढ़ाया. इस बीच प्रियंका गांधी का भी एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह वाशिंग मशीन वाली टिप्पणी करती नजर आती है. अब यूजर्स इन सभी वीडियो को जोड़कर मौजूदा हालात से लिंक कर रहे हैं. ये भी पढ़ें-IPL Viral Video: ऐसे मजे कौन लेता है... IPL में मुंबई की हार पर CSK फैंस ने किया तगड़ा रोस्ट, स्टेडियम का वीडियो वायरल

यूजर्स ने जमकर किए कमेंट राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके पुराने वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन के बाढ़ आ गई. एक यूजर ने उनके वीडियो देखकर लिखा जिस थाली में खाया, उसी में छेद कर दिया. दूसरे ने कहा ऐसे आदमी पर कोई भरोसा नहीं करेगा. एक और यूजर ने तंज करते हुए लिखा वाशिंग मशीन में आप भी धुल गए राघव चड्ढा जी. तो वहीं कुछ लोगों ने राजनीति में दल-बदल को लेकर भी अपनी नाराजगी जताई.

एक यूजर ने लिखा जिस पार्टी से नेता जीते हैं, उसी में पूरा कार्यकाल रहना चाहिए नहीं तो इस्तीफा देना चाहिए. वहीं एक यूजर ने शायराना अंदाज में लिखा, वह आए थे तवायफों के कोठे बंद करवाने, सिक्कों की खनक देखकर खुद ही मुजरा कर बैठे. वहीं एक और यूजर कमेंट कर कहता है दल-बदलू नेता किसी के नहीं हो सकते. जबकि दूसरी तरफ राघव चड्ढा के सपोर्टर कमेंट कर कहते हैं कि यह उनकी मर्जी है कि वह किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल

Published at: 25 Apr 2026 02:15 PM (IST)
Tags: Raghav ChadhaRaghav Chadha NewsVIRAL VIDEORaghav Chadha Join BJPRaghav Chadha viral video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Raghav Chadha: वो रकम नहीं बनी जो मुझे खरीद ले... राघव चड्ढा के पुराने वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'ये तूने क्या किया?'
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.