चिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं.दादी - मुझसे बातें कर ले.चिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली.दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे.चिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे.दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे.चिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे.दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे.चिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे.दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले.

संता- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?बंता- गूगल डार्लिंगसंता- ये कैसा नाम हुआ.बंता- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं.

पत्नी- आपने कुछ सुना.पति- क्या.पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था.

संता- यार बंता आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ताकाट दिया.बंता- अच्छा फिर क्या हुआ?संता- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। हमसे पंगा लिया.

कंजूस बाप बेटे से- मेरी ख्वाहिश है कि तू बड़ा होकर वकील बनें.

बेटा- क्यों?

कंजूस बाप- ताकी मेरा काला कोट तेरे काम आ जाए.

लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई...

दूसरे दिन..

गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए.

ब्वॉयफ्रेंड - चल पगली....कुछ भी हो. मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा.

मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं.

संजू अपना लेसन याद करके नहीं आयाटीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया?संजू- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गईटीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या?संजू- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गईटीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?संजू- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए!

यह भी पढ़ें: अंबानी फैमली के पेट का रौला, 4 करोड़ की कार का मालिक है अनंत अंबानी का कुत्ता हैप्पी