Trending Dog Video: वीकेंड पर पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि कुछ बढ़िया-बढ़िया वीडियो देखे जाएं. इन वीडियो में कुत्तों के वीडियो शामिल न हों, ऐसा कैसे मुमकिन है. कुत्ते का ये वीडियो आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कुराहट ले आएगा.

इंस्टाग्राम वीडियो में स्टेला नामके कुत्ते को सीढ़ियों से तेजी से नीचे आते हुए देखा जा सकता है. इस कुत्ते की स्पीड इतनी तेज होती है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे. ये कुत्ता दरअसल इतनी तेज दौड़ता हुआ सीधे बाहर रखी पत्तियों के ढेर के पास जाता है और उसके अंदर गोता लगाता है. वीडियो के अंत में पत्तियों के बीच से कुत्ते की सिर्फ पूंछ दिखाई देती है जो देखने में बेहद मजेदार लगता है.

वीडियो देखिए:

वायरल हो रहा है वायरल

इस वीडियो को एक दिन पहले शेयर किया गया है और इतनी जल्दी इस लगभग 5.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है जो संख्या लगातार बढ़ रही है. कुत्ते के इस मजेदार वीडियो को 29 हजार से अधिक लाइक्स भी मिले हैं और यूजर्स ने वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स भी किए हैं.

यूजर्स ने किए ढेरों कमेंट्स

वीडियो पर यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, "क्या हम आपके मानव को उसी समय कूदते हुए देख सकते हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा है कि "हम सभी स्टेला के फैन हो गए हैं," दूसरे यूजर ने लिखा है कि "मैं अपनी आँखें इस पर से हटा नहीं सका..वह  दुनिया में सबसे खुश कुत्ता है!"

ये भी पढ़ें-

पार्क में नन्हीं चिड़िया से मिलकर क्या सोचता है कुत्ता? देखिए इस मजेदार Video में

Funny Video: लगातार कुत्ते को चिढ़ा रही थी बत्तख, फिर जो हुआ उसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी