Trending News: सोशल मीडिया पर कई अतरंगी वीडियो देखने को मिल जाते हैं. ऐसे वीडियो बड़ी संख्या में यूजर्स का मनोरंजन करती दिखाई देती हैं. हाल ही में एक रोमांचक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स की दिलेरी देख हर कोई दंग रह गया है. दरअसल वीडियो में एक शख्स अपने नंगे हाथों से तेल की गर्म कड़ाही में पकौड़ी को छानते देखा जा रहा है.
आमतौर पर हमने स्ट्रीट्स पर या रेस्टोरेंट में लोगों को छलने से पकौड़ी छानते देखा है. वहीं अपने हाथों को खौलते तेल में डालने की कल्पना सपने में भी नहीं की जा सकती है. फिलहाल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्ट्रीट फूड वेंडर को खौलते तेल में हाथ डालकर पकौड़ी छानते देखा जा रहा है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर हर कोई आश्चर्यचकित है.
वीडियो को मुंबई के एक फूड ब्लॉगर (@bombayfoodie_tales) ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसे खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गया. 73 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही जानकारी दी गई है कि यह पकौड़ी वाला राजस्थान के जयपुर में हवा महल रोड पर विनोबा विहार, जेडीए मार्केट में है. जिसकी शॉप का नाम किसान पकौड़ी वाला है.
इसे भी पढ़ेंःWatch: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की खुली रस्सी, सड़क पर बिखरते दिखे लोग, वीडियो हुआ वायरल
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते दिख रहा है. वीडियो ने सभी को हैरान करते हुए दांतो तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया है. वहीं यूजर्स इसे देख हैरान होने के साथ ही अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इतने दंग रह गए हैं कि उन्होंने कमेंट करते हुए कहा है कि उंगलियों के ही पकोड़े बन जाएंगे. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अंकल ने अपने हाथ का टेस्ट भी तेल में डाल दिया.
इसे भी पढ़ेंःTrending News: Entrepreneur कपल ने अपना वेडिंग रिसेप्शन कैंसल कर गरीबों के लिए दान किए 20 लाख रुपये, मिल रही तारीफ
