Emotional Wedding Video: शादी में हर कोई जमकर मस्ती और जश्न मनाता है लेकिन जब समय विदाई का आता है तो हर कोई बेहद भावुक हो जाता है. इस दौरान सबसे ज्यादा इमोशनल दुल्हन दिखाई देती है. दुल्हन के तमाम रोते हुए वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे. वहीं आज हम आपके लिए विदाई का ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जो आपने इससे पहले नहीं देखी होगी.
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी की रस्मों के बाद एक दुल्हनिया बैठी है और विदाई का समय जैसे-जैसे नजदीक आता है वो कहती हैं मुझे नहीं जाना. इस पर मजे लेते हुए दुल्हनिया के भाई कहते हैं कि नहीं ऐसे नहीं चलता, बहुत इंवेस्टमेंट लग चुकी है और माहौल हल्का हो जाता है. हर कोई हंसने लगात है. वीडियो में दुल्हन के भाई के इस डायलॉग को खूब पसंद किया जा रहा है.
यहां देखिए पूरा वीडियो:
इसके साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. तमाम लोग वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं. इसके साथ ही नेटिजंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी अपनी विदाई के किस्से भी शेयर कर रहे हैं. वीडियो को अभी तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें:
Trending: कंपनी ने ग्राहक को भेज दिया 235 लाख करोड़ रुपये का चेक, कस्टमर ने चेक शेयर कर मांगे पैसे
