ट्रेन में अक्सर आपने चोरों को मोबाइल छीनते और चोरी करते हुए देखा होगा. लेकिन कई बार चोर यात्रियों के हत्थे चढ़ जाते हैं और फिर जो होता है वही उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक पल बन जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर ट्रेन की खिड़की से लटकता दिखाई दे रहा है. चोर को अंदर बैठे यात्रियों ने पकड़ा हुआ है जिसके बाद चोर छोड़ देने की भीख मांगता है लेकिन यात्री दूसरे ही मूड में होते हैं. वीडियो देखने के बाद आपको भले ही चोर पर गुस्सा आए लेकिन कहीं न कहीं आप भी यही सोचेंगे कि तरीका तो यात्रियों का भी ठीक नहीं था.

Continues below advertisement

ट्रेन में चोरी करने आए शख्स को यात्रियों ने खिड़की से लटकाया

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन की खिड़की से लटका हुआ है, उसके दोनों हाथ अंदर हैं जिन्हें यात्रियों ने पकड़ा हुआ है और दावा किया जा रहा है कि खिड़की से लटका यह शख्स चोर है और मोबाइल छीनने के इरादे से खिड़की पर झपटा था लेकिन यात्रियों ने इसे रंगे हाथों पकड़ लिया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली है और ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ने ही वाली है लेकिन यात्री चोर का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं है.

गुहार लगाता रहा चोर, यात्रियों ने चलती ट्रेन से छोड़ा

वीडियो में आगे दिखता है कि चोर अपना हाथ छुड़ाने के लिए बार बार गुहार लगाता है लेकिन यात्री उसका हाथ ऐसे थामे रहते हैं मानों किसी आशिक को उसका खोया महबूब मिल गया हो और वह उससे जुदा नहीं होना चाहता हो. लेकिन जैसे ही प्लेटफॉर्म खत्म होने वाला होता है वैसे ही यात्री चलती ट्रेन से यात्री का हाथ छोड़ देते हैं और चोर बुरी तरह से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ता है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा चोर से ज्यादा यात्रियों पर फूटा है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

यूजर्स को फूटा गुस्सा, बोले- यह एक दम गलत तरीका

वीडियो को @rameshofficial0 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...चोर है तो क्या आप उसकी जान ले लेंगे. एक और यूजर ने लिखा...यह तरीका गलत है, सही तरीका यह है कि आप उसे पुलिस के हवाले कर देते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अगर चोर की जान चली जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल