Apple का Welcome Home इवेंट आज यानी 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाला है, जिसमें स्मार्ट होम से जुड़े नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Apple के नए स्मार्ट डिस्प्ले HomeView की है. इसके अलावा कंपनी के HomePod mini और Apple TV 4K के नए मॉडल भी सामने आ सकते हैं, हालांकि Apple ने अभी तक इन प्रोडक्ट्स के फीचर्स, कीमत और भारत में उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Apple का Welcome Home इवेंट कितने बजे शुरू होगा. 

Continues below advertisement

Apple Welcome Home इवेंट कितने बजे शुरू होगा?

Apple का यह इवेंट आज, 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू हो सकता है. इसमें ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के साथ न्यूयॉर्क में मीडिया के लिए एक कार्यक्रम भी रखा गया है. Apple का Welcome Home इवेंट YouTube के Apple आधिकारिक चैनल, Apple Events वेबसाइट और Apple TV ऐप पर देख सकते हैं. 

Continues below advertisement

Apple Welcome Home इवेंट में क्या-क्या खास होगा?

इस इवेंट में सबसे खास HomeView स्मार्ट होम हब हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन और A18 चिप मिलने की संभावना है. इसे घर में Apple के स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने के लिए तैयार किया जा रहा है. इसकी मदद से यूजर्स कैलेंडर, मैसेज, फोटो, नोट्स और रिमाइंडर जैसी जानकारियां एक ही स्क्रीन पर देख सकेंगे. FaceTime कॉल की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है. इस डिवाइस में Siri के जरिए वॉयस कमांड से काम करने पर ज्यादा जोर दिया जा सकता है. टच स्क्रीन से भी इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन इसमें अलग से ऐप डाउनलोड करने के लिए App Store मिलने की उम्मीद नहीं है. 

यह भी पढ़ें -हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

HomePod mini और Apple TV में भी होंगे बदलाव?

Apple अपने HomePod mini को नए S10 चिप के साथ पेश कर सकता है.इसमें पिंक, ग्रीन, ब्लू, व्हाइट और मिडनाइट जैसे कलर ऑप्शन मिलने की संभावना है. वहीं नए Apple TV में A19 चिप दिए जाने की चर्चा है. कंपनी ने Apple TV में ऐसे माइक्रोफोन की भी टेस्टिंग की है, जिनकी मदद से यूजर्स रिमोट उठाए बिना Siri से बात कर सकेंगे, हालांकि यह फीचर अंतिम प्रोडक्ट में मिलेगा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. नए Siri Remote में स्पीकर मिलने की भी संभावना है, जिससे गुम हुआ रिमोट ढूंढना आसान हो सकता है. 

स्मार्ट होम के लिए Apple की आगे की तैयारी

Apple स्मार्ट डिस्प्ले और टीवी के अलावा स्मार्ट होम एक्सेसरीज की रेंज बढ़ाने पर भी काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी LG Electronics के साथ मिलकर स्मार्ट डोरबेल, डोर लॉक, सिक्योरिटी कैमरा, थर्मोस्टेट और फ्लडलाइट कैमरा जैसे प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है, फिलहाल Apple के आगामी इवेंट में HomeView, HomePod mini और Apple TV पर सबकी नजरें रहेंगी. 

यह भी पढ़ें -बार-बार बफरिंग से छुटकारा चाहिए? Wi-Fi राउटर में बदलें ये 5 सेटिंग्स