इंडिगो की फ्लाइट्सकैंसिल होने की खबरेंतोसभीनेसुनीहोगी. फ्लाइटकैंसिलहोनेकेबाददेशकेअलग-अलगएयरपोर्टसेहंगामेकेअलग-अलगवीडियोसामनेआए. इस दौरान सोशलमीडियापरएयरपोर्टकाकुछअलगहीवीडियोवायरलहोरहाहै. दरअसल, वीडियोमेंदिखाई देता है कि इंडिगो की फ्लाइट लेट होते ही पैसेंजर ने नाराज होने की बजाय एयरपोर्ट के बीचों-बीच गरबा शुरू कर दिया. ढोल की जगह मोबाइल से बजाए म्यूजिक ने ऐसा माहौल बना दिया कि देखते ही देखते इंडिगो स्टाफ भी ठुमके लगाने पहुंच गया. एयरपोर्ट पर बना यह मिनी गरबा ग्राउंड अब इंटरनेट पर हर जगह छाया हुआ है.
पैसेंजर्स के साथ इंडिगो स्टाफ ने भी लगाए ठुमके
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मइंस्टाग्राम पर @aviationnewsनाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एयरपोर्ट पर कहीं यात्री गोल घेरा बनाकर गरबा करते हुए नजर आते हैं. दरअसल, यह वीडियो गोवा एयरपोर्ट का है, जहां इंडिगो की फ्लाइट डिले होने के बाद पैसेंजर्स ने स्टाफ पर नाराजगी जाहिर करने की जगह एयरपोर्ट पर ही गोला बनाकर गरबा करने लग गए. पैसेंजर्स का गरबा देखकर इंडिगोके स्टाफ भी खुद को रोक नहीं पाते और मुस्कुराते हुए पैसेंजर के साथ गरबा करने लगते हैं. जिसके बाद यह वीडियोसोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. वहीं इस वीडियो पर अब तक 600K लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं.
यूजर्स ने कमेंट्स में लिए खूब मजे
वीडियोवायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंटसेक्शन भी बहुत ही मजेदार हो गया. किसी ने इस वीडियो को गोवा का इफेक्ट बता दिया तो किसी ने सीधे गोकुलधाम का नाम ले लिया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक यूजरकमेंट करता है कि यह गुस्सा करने से अच्छा है पर हर जगह गरबा जरूरी नहीं. वहीं एक और यूजरकमेंट करता है कि अगर गुजराती टाइटैनिक पर होते और जहाज डूब रहा होता तो भी वह पहले गरबा करते. वहीं एक यूजर लिखता है कि क्या यह सभी गोकुलधाम वाले हैं. एक और यूजरकमेंट करता है कि भांगड़ा होता तो स्टाफ को बीच में कुचल देते यह लोग. वही एक यूजरकमेंट करता है कि यह अच्छी चीज है टाइम को यूटिलाइज करने की. लास्ट में एक यूजर ने तो लोगों के इस गरबा को गोवा इफेक्ट बता दिया.
ये भी पढ़ें-बीवी रूठ गई तो खुद खाना बनाने लगा पति, डेढ़ साल की बेटी का एफर्ट देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
