Bride-groom play a game during pheras: सोशल मीडिया पर शादियों को लेकर काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो वाकई आपका दिल जीतने वाला होते हैं कुछ वीडियो देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. कभी दुल्हन की एंट्री का वीडियो वायरल होता है तो कभी फेरों के वक्त पंडित जी द्वारा कही गई बातों का वीडियो वायरल हो जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो को काफी पसंद किया जाता है और लोग काफी मजेदार कमेंट्स भी करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन से पंडित एक ऐसी रस्म कराता है जिसे सुनकर वहां खड़े सभी लोग हंसने लगते हैं. वीडियो देखकर आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे.
मंडप में पंडित जी ने कराई मजेदार रस्महमारे देश में शादियों में काफी रस्म होती हैं. कई दिन पहले से ही रस्में शुरू हो जाती है. कुछ रस्में वाकई में काफी मजेदार होती है और उन्हें पूरा करने में भी लोगों को काफी मजा आता है. फिर चाहे वो जूता चुराई की रस्म हो या दूल्हे की नाक पकड़ने की रस्म. वायरल हो रहे वीडियो में पंडित दूल्हा-दुल्हन से ऐसी रस्म करवातें हैं जिसे सुनकर वहां सभी लोग हंसने लगते है. दरअसल, मंडप में दूल्हा-दुल्हन से पंडित कहता है जो भी पहले कुर्सी पर बैठेगा वो घर पर राज करेगा. वीडियो को देखने से लग रहा है कि कुर्सी पर पहले दुल्हन बैठी थी. हालांकि इस मजेदार रस्म को सुनकर मंडप में खड़े सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं.
देखें वीडियो:
यह भी पढ़े: Trending News: भारत में क्यों पड़ी थी 0 रुपये की नोट छापने की जरूरत? जानें वजह.....
वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्सवीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Intagram) पर witty_wedding नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा,'कहां मिलते है ऐसे पंडित हमें भी बताओ ' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'अच्छी रस्म है '.
यह भी पढ़े: Watch : लड़की को गले लगा करने वाला था प्यार का इजहार, लेकिन 'बनवाटी जुल्फों' में 'उलझा' दिल और हुआ ये...