Trending Video: अपना घर बनाना और उसे सजाना हर किसी का सपना होता है. ये सपना सिर्फ इंसान ही नहीं , बल्कि पशु-पक्षी भी देखते हैं और उसे हकीकत में भी बदलते हैं. जहां तक पक्षी का सवाल होता है तो ये सबको मालूम है कि कैसे एक छोटा पक्षी तिनका-तिनका जोड़कर अपना घोंसला बनाता है. इनके बनाए घोंसले एक से बढ़कर एक होते हैं, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता के आगे इंजीनियरिंग और आविष्कार फीके पड़ जाते हैं.

सोशल मीडिया पर एक काफी दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पक्षी को घोंसला बनाते हुए रिकॉर्ड किया गया है. पक्षी के घोंसले बनाने वाली जगह के पास में ही कैमरा फिट कर दिया जाता है और जिस पर चिड़िया की कई दिनों की मेहनत को कैद कर लिया गया है. इस वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर इस वायरल क्लिप में दिखाया गया है. वीडियो में आप इस पक्षी के घोंसले बनाने के टैलेंट को देखते रह जाएंगे.

वीडियो देखिए:

 

चिड़िया ने तैयार किया सुंदर घोंसला

वीडियो देखकर आप सोच में पड़ गए होंगे कि इतनी अनोखी और नेचुरल ब्यूटी, प्रकृति में कहां से आती है. वीडियो में आपने देखा कि कैसे एक पक्षी अपना घोंसला बड़ी खूबसूरती के साथ तैयार कर रहा है. आश्चर्य की बात ये है कि ये पक्षी इतना सुंदर घोंसला, बिना किसी संसाधन के बना लेते हैं, इससे ही पता चलता है कि प्रकृति कितनी सुंदर और रंगीन है.

चिड़िया का नाम है ओवनबर्ड

वायरल हो रहे वीडियो में आपने देखा कि दो चिड़िया घोंसला बनाती नजर आ रही है. वीडियो की स्पीड तेज (time-lapse) है इसलिए देखते ही देखते चिड़िया कमाल का घोंसला तैयार करती नजर आती है. वीडियो में आपने देखा कि ये घोसला पूरा होने के बाद किसी ओवन जैसा दिखने लगता है और दिलचस्प बात ये भी है कि वीडियो में जो चिड़िया नजर आ रही है उसका नाम ओवनबर्ड (Ovan Bird) है. इस चिड़िया का वैज्ञानिक नाम "Furnarius rufus" है, जो साउथ अमेरिका के ग्रासलैंड में बहुत ज्यादा पाई जाती है.

ये भी पढ़ें:

Video: इंसानों की तरह बर्तन मांज रहा है बंदर