Trending News: सोशल मीडिया पर सुपरहिट गानों पर जबरदस्त डांस वीडियो की भरमार देखी जा सकती है. वहीं ऐसे में यह देखना और दिलचस्प हो जाता है जब एक छोटा सा बच्चा अपने डांस मुव्स से सभी को अपना दीवाना बना रहा हो, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है, जिसमें एक बच्चे को यो यो हनी सिंह के सुपरहिट सॉन्ग पर थिरकते देखा गया.

दरअसल सोशल मीडिया पर बच्चा का डांस वीडियो देख सभी उसके एनर्जी लेवल के कायल हुए जा रहे हैं. वीडियो में छोटा बच्चा हनी सिंह के सुपरहिट सॉन्ग अंग्रेजी बीट पर देसी मुव्स करता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर 7 वर्षीय लड़के के प्रदर्शन को देखकर नेटिज़न्स बहुत खुश हुए हैं.

वीडियो को हिमांक मिश्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. हिमांक ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को एक डांसर के रूप में बताया है. सोशल मीडिया पर सामने आई 17 सेकंड की क्लिप में हिमांक को यो यो हनी सिंह के गाने की आकर्षक बीट्स पर पूरे जोश के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है. 

इसे भी पढ़ेंःTrending News : इस टीवी स्टार ने ‘बदबू’ बेचकर एक हफ्ते में कमा लिए 38 लाख रुपये

फिलहाल वीडियो किसी शादी का लग रहा था, जिसमें हिमांक ने थ्री-पीस सूट पहना हुआ था. ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद खबर लिखे जाने तक वीडियो को 57 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. नेटिज़न्स हिमांक के डांसिंग स्टाइल से बेहद प्रभावित दिख रहे हैं और उन्हें सुपरस्टार कह रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःWatch: इस युवक ने सोशल मीडिया पर बहाई क्रिएटिविटी की 'नदी', बर्फ के टुकड़े को बना दिया नाव