सोशल मीडिया पर जानवरों के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. कभी जानवरों की शरारतें लोगों को हंसाती हैं, तो कभी उनकी हरकतें दिल जीत लेती हैं. इन दिनों एक बंदर और छोटे से पप्पी का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बंदर एक नन्हे पप्पी को गोद में लेकर पेड़ पर बैठा दिखाई देता है. 

Continues below advertisement

पप्पी को गोद में लेकर बैठा दिखा बंदर

वायरल वीडियो में एक बंदर पेड़ के ऊपरी हिस्से में बैठा नजर आता है. उसके पास एक छोटा सा पप्पी है, जिसे उसने अपने दोनों हाथों से पकड़ रखा है. बंदर पप्पी को अपने सीने से लगाए हुए दिखाई देता है. पेड़ पर इतनी ऊंचाई पर बंदर को पप्पी के साथ देखकर यह नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है. आसपास पेड़-पौधे और एक इमारत भी दिखाई देती है. वीडियो देखने वाले लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर बंदर इस छोटे से पप्पी को अपने साथ लेकर पेड़ पर क्यों बैठा था.

यह भी पढ़ें : AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड

Continues below advertisement

पप्पी को लेकर नीचे उतरा बंदर

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बंदर पप्पी को बचाने के लिए उसे पेड़ से नीचे लेकर आया. वीडियो में बंदर पप्पी को गोद में पकड़े हुए दिखाई देता है. इस नजारे को देखकर कई यूजर्स इसे जानवरों के बीच प्यार और मदद की मिसाल बता रहे हैं.  इसके बावजूद, बंदर और पप्पी का यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है.

 

यह भी पढ़ें : Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न