कहते हैं कि 'चील की नजर' भी जहां धोखा खा जाए, वहां अगर सही टेक्नोलॉजी मिल जाए तो नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला जमकर वायरल हो रहा है. गिट्टियों और छोटे-छोटे पत्थरों के ढेर में एक शख्स का सफेद रंग का इयरबड (Wireless Earbud) गिरकर गायब हो गया. इंसान की आंखों से ढूंढना तो लगभग असंभव था, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ने चंद सेकेंडों में उस नन्हें इयरबड की सटीक लोकेशन ढूंढ निकाली. AI की इस जासूसी और कमाल के दिमाग को देखकर इंटरनेट की जनता पूरी तरह से हैरान है.

Continues below advertisement

AI ने फोटो देखते ही बता दी सटीक जगह

वायरल पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक यूजर का इयरबड बाहर गिट्टियों वाले रास्ते पर गिर गया था. इंसानी आंखों को सिर्फ छोटे-छोटे भूरे और ग्रे पत्थर ही नजर आ रहे थे. परेशान होकर यूजर ने उस जगह की कुछ तस्वीरें खींचीं और ChatGPT को भेजकर मदद मांगी. AI ने सिर्फ 1 मिनट 53 सेकंड का समय लिया और फोटो को प्रोसेस करके न सिर्फ इयरबड को ढूंढ निकाला, बल्कि फोटो पर लाल सर्कल बनाकर उसकी सटीक लोकेशन भी मार्क कर दी.

Continues below advertisement

"बाईं तरफ लाल झाड़ी के पास पड़ा है": AI ने दी बाज जैसी नजर की मिसाल

AI ने केवल इयरबड की जगह ही नहीं बताई, बल्कि पूरा ब्योरा देते हुए लिखा, "यह आपकी तीसरी फोटो में बाईं तरफ है. पत्थरों के बीच में सफेद रंग का इयरबड और उसका ग्रे सिलिकॉन टिप साफ देखा जा सकता है, जो लाल रंग की झाड़ी के ठीक बाईं ओर पड़ा हुआ है." जब यूजर ने मार्क की गई फोटो को ध्यान से देखा तो वहीं पर उसका खोया हुआ इयरबड पड़ा मिला. इस वाकये के बाद यूजर भी खुशी और हैरानी से उछल पड़ा.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बवंडर: लोग बोले- 'यह AI तो CID का दया निकला!

'जैसे ही इस अनोखी घटना का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर हुआ, यह जंगल की आग की तरह फैल गया. लोग AI के इस विजुअल रिकग्निशन फीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.   एक यूजर ने तंजिया अंदाज में लिखा, "अब घर में खोई हुई चाबियां, टीवी का रिमोट और मोज़े ढूंढने के लिए भी AI का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा. "वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "जासूसी फिल्मों के डिटेक्टिव भी इस AI की नजर के आगे फेल हैं."कई लोगों ने माना कि AI अब सिर्फ बातें करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में इंसानों का बड़ा मददगार साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा