ब्रिटेन में एक शख्स की अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए की गई एक कोशिश उस पर काफी भारी पड़ गई. अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए इस शख्स ने घर को खूबसरत अंदाज में सजाया, लेकिन इससे पहले कि वह ऐसा कर पाता, एक दुर्घटना के कारण उसका पूरा घर जल गया और उसका रोमांटिक प्रयास नाकाम रहा.
घर में जलाई दर्जनों मोमबत्ती
दरअसल, ब्रिटेन के शेफील्ड में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करना चाहता था. इसके लिए उसने अपने फ्लैट में अच्छी तैयारी भी की. इस शख्स ने घर में दर्जनों मोमबत्तियां (टी लाइट्स) जलाई हुई थीं और ग्लास में वाइन भी भरी हुई थी.
इतनी तैयारी के बाद जब वह घर के बाहर से अपनी होने वाली मंगेतर को लेकर लौटा, तो घर की हालत देखकर चौंक गया. दरअसल, उसके लौटने तक पूरे घर में आग लग गई थी और एक रोमांटिक प्रपोजल का उसका सपना टूट गया.
गर्लफ्रेंड ने फिर भी बोला हां
इस घटना के बारे में साउथ यॉर्कशायर के फायर डिपार्टमेंट ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी शेयर की. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, “किस्मत से हमारी टीम ने तेजी से इस घटना पर काबू पाया और किसी को भी इसमें चोट नहीं आई. सबसे अच्छी खबर? लड़की ने इसके बाद भी ‘हां’ कहा.”
फायर डिपार्टमेंट ने अपनी पोस्ट के साथ घर की तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें घर का एक बड़ा हिस्सा आग के कारण जल चुका था और दीवारें भी काली हो चुकी थीं.
ये भी पढ़ें
दुनिया में कोरोना संकट गहराया, अबतक 1.92 करोड़ संक्रमित, पिछले 24 घंटों में मरे 6240 लोग
Xiaomi ने Mi TV Stick को किया लॉन्च, आज से से शुरू होगी सेल, जानिए क्या है इसकी कीमत
